उमर अब्दुल्ला को लेकर दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया, भड़के जेके सीएम
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को लेकर दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट को शनिवार रात कथित तौर पर जयपुर डायवर्ट कर दिया गया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने दिल्ली हवाई अड्डे पर विमानों के परिचालन व्यवस्था को लेकर तीखी आलोचना की.
देर रात एक्स पर लिखे गए पोस्ट में अब्दुल्ला ने इस घटना पर निराशा व्यक्त की. उन्होंने पोस्ट लिखकर दिल्ली एयरपोर्ट पर कुव्यवस्था होने का आरोप लगाया. उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि विमान परिचालन को लेकर उचित व्यवस्था का आभाव दिखा. उन्होंने आगे कहा कि जम्मू से निकलने के बाद 3 घंटे हवा में रहने के बाद हमें जयपुर भेज दिया गया. जयपुर एयरपोर्ट पर विमान के पहुंचने पर उन्होंने कटाक्ष किया. कहा कि यहां रात एक बजे विमान की सीढ़ियों पर ताजी हवा का आनंद ले रहा हूं. जयपुर से फ्लाइट के रवाना होने को लेकर भी उन्होंने निराशा जाहिर की. लिखा पता नहीं ये कब यहां से उड़ान भरेगी.
जम्मू-कश्मीर के सीएम ने फ्लाइट से उतरकर पास खड़े होकर एक सेल्फी ली और इसे एक्स पर शेयर किया. लिखा कि यहां ताजी हवा ले रहा हूं. अब्दुल्ला समेत विमान में सवार यात्री आधी रात के बाद जयपुर में विमान में ही फंसे रहे. इस घटना पर इंडियो की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया. हालांकि एयरलाइंस की ओर से पहले ही विमानों के परिचालन को लेकर एक परामर्श जारी कर दी गई थी.
इससे पहले जम्मू एयरपोर्ट पर भी कुछ ऐसा ही माहौल रहा. यात्रियों ने विमान सेवा में देरी को लेकर शिकायत करते नजर आए. श्रीनगर में खराब मौसम की वजह से फ्लाइट संचालन बाधित हुआ, जिससे कई कनेक्टिंग फ्लाइट प्रभावित हुई. शुक्रवार शाम को एक्स पर एक पोस्ट में इंडिगो ने एक यात्रा सलाह जारी की. एयरलाइन ने अपनी सलाह में कहा, 'श्रीनगर में मौसम की स्थिति उड़ान संचालन को प्रभावित कर रही है. एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को होने वाली असुनिधा के लिए पहले ही खेद जारी कर दिया गया. साथ ही यात्रियों से कहा गया कि वे अपनी उड़ान की स्थिति के बारे में वास्तविक समय में अपडेट रहें.

पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग का आदेश
राजस्थान को "अष्टम पोषण पखवाड़ा" में देश में फिर से मिला प्रथम स्थान
अन्तरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन
चुनाव नतीजों के बाद बड़ा एक्शन, Ratna Ghosh पूछताछ के लिए तलब
राज्यपाल बागडे ने लोकभवन में स्व-गणना के माध्यम से "जनगणना 2027" की प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्व-गणना में लिया भाग
60 यात्रियों से भरी बस पलटी, बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान जा रहे थे श्रद्धालु
क्रूज दुर्घटना: राहत कार्य में सहयोग करने वालों को सीएम करेंगे सम्मानित
मुख्यमंत्री ने रोते-बिलखते परिवार को दी ढांढस, कहा- सरकार साथ है