घोटाला हुआ है तभी तो सीबीआई ने चार्जशीट पेश की है
जयपुर। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल जोधपुर प्रवास पर थे, जहां उन्होंने लूणी विधानसभा में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और बाद में सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत की उन्होंने कहा कि प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए एक नीति तैयार की जा रही है, जिससे अधिकांश शहरों को एयर कनेक्टिविटी से जोडक़र समय की बचत और जीडीपी में वृद्धि करने में मदद मिलेगी. आयोग बोर्ड और अन्य पदों पर नियुक्तियों को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा एक संगठित पार्टी है और प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस मुद्दे पर मंथन कर रहे हैं। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा कि यदि घोटाला हुआ है तो जांच के बाद सीबीआई ने चार्जशीट पेश की है. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को लगता है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है, तो उन्हें हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए. यह मामला 2012 का है और जांच के बाद ही चार्जशीट दायर की गई है। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हीट वेव और पेयजल की समस्या को लेकर गंभीर हैं. खासकर पश्चिम राजस्थान में सरकार इस मुद्दे पर विशेष ध्यान दे रही है और आवश्यक निर्देश दिए गए है।

पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग का आदेश
राजस्थान को "अष्टम पोषण पखवाड़ा" में देश में फिर से मिला प्रथम स्थान
अन्तरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन
चुनाव नतीजों के बाद बड़ा एक्शन, Ratna Ghosh पूछताछ के लिए तलब
राज्यपाल बागडे ने लोकभवन में स्व-गणना के माध्यम से "जनगणना 2027" की प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्व-गणना में लिया भाग
60 यात्रियों से भरी बस पलटी, बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान जा रहे थे श्रद्धालु
क्रूज दुर्घटना: राहत कार्य में सहयोग करने वालों को सीएम करेंगे सम्मानित
मुख्यमंत्री ने रोते-बिलखते परिवार को दी ढांढस, कहा- सरकार साथ है