यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर, हाईस्कूल-इंटर का परिणाम इस सप्ताह हो सकता है जारी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) वर्ष 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम इसी हफ्ते संभावित है। यूपी बोर्ड 25 या 26 अप्रैल को परीक्षा परिणाम जारी कर सकता है। कॉपियों का मूल्यांकन दो अप्रैल को ही पूरा कराया जा चुका है। रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया भी अब अंतिम दौर में है। इस बार हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए कुल 54,37,233 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 51,34,725 (94.44) उपस्थित और 3,02,508 (5.56 फीसदी) अनुपस्थित रहे।
बोर्ड की परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू किया गया था और दो अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। तकरीबन तीन करोड़ कॉपियों के मूल्यांकन के लिए प्रदेश भर में 261 केंद्र बनाए गए थे। इनमें से 236 केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य 31 मार्च को ही समाप्त कर लिया गया था। बाकी के 25 केंद्रों पर मंगलवार को 49,194 उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन किया गया, जिनमें से 24 केंद्रों में मूल्यांकन कार्य समाप्त हो गया।

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के दौरान ममता बेनर्ज़ी के बयान पर विधायक रामेश्वर शर्मा की प्रतिक्रिया -
डोनाल्ड ट्रंप के मजाक पर किंग चार्ल्स III हुए शर्मिंदा
वोटिंग के बीच तृणमूल कांग्रेस का हमला—पीएम मोदी को 4 मई को इस्तीफा देने की चुनौती
आखिरी वक्त पर मिली मंजूरी, मेकर्स को करनी पड़ी एडिटिंग
11 बजे तक 40% मतदान, भारतीय जनता पार्टी-तृणमूल कांग्रेस समर्थकों में झड़प
मिथुन चक्रवर्ती ने डाला वोट, बोले- भारी संख्या में पहुंचे मतदाता
ईरान की दो-टूक: अमेरिका-इज़रायल माने तो होर्मुज स्ट्रेट फिर से खोल देंगे
वोटिंग के बीच विवाद—केंद्रीय बलों पर मतदाताओं को डराने का आरोप