रणथंभौर किला 24 अप्रैल तक बंद: त्रिनेत्र गणेश मंदिर में दर्शन भी नहीं
सवाई माधोपुर के रणथंभौर फोर्ट में स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर में प्रवेश पर रोक लगाई गई है। श्रद्धालुओं के लिए त्रिनेत्र गणेश मंदिर में 24 अप्रैल तक एंट्री बंद रहेगी। इसे लेकर वन विभाग ने सोमवार देर शाम एक आदेश जारी किया।इधर मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद करने से नाराज लोगों ने धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है जब तक त्रिनेत्र गणेश मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, तब तक विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा।
हादसे के बाद लगी रोक
बता दे कि 16 अप्रैल को अपनी दादी और चाचा के साथ त्रिनेत्र गणेश मंदिर में दर्शन कर लौट रहे 7 वर्षीय बालक कार्तिक सुमन पर बाघिन ऐरोहेड के फिमेल शावक ने त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर हमला कर दिया था। हमले में कार्तिक सुमन की मौत हो गई थी।इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया था। घटना के बाद रणथंभौर के CCF अनूप के आर ने एक आदेश जारी कर त्रिनेत्र गणेश जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रणथंभौर के त्रिनेत्र गणेश मार्ग को एहतियात के तौर पर आगामी 5 दिनों के लिए बंद कर दिया था।
त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर अभी भी टाइगर का मूवमेंट
वन विभाग की ओर से जारी किए गए आदेश को सोमवार को 5 दिन पूरे हो गए थे, लेकिन त्रिनेत्र गणेश मार्ग पर अभी भी टाइगर का मूवमेंट बना हुआ है। जिसे देखते हुए रणथंभौर के CCF अनूप के आर ने एक बार फिर एक नया आदेश जारी करते हुए त्रिनेत्र गणेश मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए 24 अप्रैल तक के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है।उल्लेखनीय है कि त्रिनेत्र गणेश मार्ग के आसपास अभी भी टाइगर का मूवमेंट बना हुआ है। वहीं इसी मार्ग पर टाइगर टी-107 सुल्ताना ने मिश्र दर्रा के पास एक गुफा में शावकों को जन्म दिया है। जिसके चलते इस रास्ते पर सुल्ताना का भी मूवमेंट है।ऐसे में वनविभाग ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर एहतियात बतौर एक नया आदेश जारी कर त्रिनेत्र गणेश मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए 24 अप्रैल तक बंद रखने के आदेश जारी किए है।
त्रिनेत्र गणेश मंदिर में प्रवेश पर रोक का हुआ विरोध
इधर रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक से नाराज होकर मंगलवार को गणेश श्रद्धालुओं ने गणेश धाम गेट पर धरना शुरू कर दिया। श्रद्धालुओं का कहना है जब तक त्रिनेत्र गणेश मंदिर प्रवेश नहीं दिया जाएगा, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं