मंत्री खराड़ी का आरोप: पाकिस्तान आतंकियों को ट्रेनिंग देकर भारत भेजता है
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। उदयपुर जिले के कोटडा हॉस्पिटल चौराहा पर मारे गए लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की।
इस दौरान केबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को निशाने पर लिया। उन्होंने पाकिस्तान की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वहां आतंकवादियों को ट्रेनिंग देकर भारत भेजते है। खुद का देश उनसे संभलता नहीं है। भारत में लंबे समय से अशांति फैला रहे है।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष हिम्मत तावड़, प्रधान प्रतिनिधि सुरेश कुमार खैर, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह गरासिया सहित मोर्चा के अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इधर, चैंबर ऑफ कॉमर्स उदयपुर डिवीजन, सर्राफा एसोसिएशन और सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में शाम 5 बजे घंटाघर चौक में भावांजलि कार्यक्रम होगा। हमले की घोर निंदा करते हुए भावांजलि दी जाएगी।
सकल जैन समाज और महावीर जैन परिषद उदयपुर की और से आज शाम 6.30 बजे फतहसागर ओवरफ्लो पॉइंट पर जघन्य हमले की घोर निंदा करते हुए भावांजलि दी जाएगी।

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण