एडवेंचर का हब है हिमाचल: इन जगहों पर मिलेगा रोमांच का फुल डोज
भारत में घूमने के लिए कई जगहें मौजूद हैं। ये आपको जन्नत का एहसास कराती हैं। यहां आपको पहाड़, हरियाली, बीच, ऐतिहासिक इमारतें और रेत जैसे सब कुछ देखने को मिलता है। यही कारण है कि भारत को विविधता का देश कहा जाता है। गर्मी में ज्यादातर लोग घूमने के लिए पहाड़ों की यात्रा करना पसंद करते हैं। यहां वे सुकून भरे पल बिता सकते हैं। ज्यादातर लोग हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड का ही रुख करते हैं। दिल्ली से आप यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में हिमाचल प्रदेश के बारे में बताने जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश सिर्फ अपनी बर्फीली वादियों, खूबसूरत पहाड़ों और शांत वातावरण के लिए ही नहीं, बल्कि रोमांच और साहसिक खेलों के लिए भी जाना जाता है। अगर आप एडवेंचर का शौक रखते हैं तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट है। यहां आपको कुछ न कुछ नया एक्सपीरियंस करने को मिल सकता है। आज हम आपको एडवेंचर स्पोर्ट्स के बारे तमें बताने जा रहे हैं। अगर आप हिमाचल प्रदेश जा रहे हैं तो इन्हें जरूर ट्राई करें। आइए जानते हैं विस्तार से-
रिवर राफ्टिंग- कुल्लू-मनाली
रिवर राफ्टिंग ज्यादातर लोगों को पसंद आती है। ऐसे में आप कुल्लू मनाली में ब्यास नदी में रिवर राफ्टिंग एंजॉय कर सकते हैं। इसके अलावा गोबिंद सागर, चमेरा झील, राची और चिनाब नदियों में भी रिवर राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं। यहां भरपूर आनंद लेना हर किसी का सपना होता है।
रॉक क्लाइम्बिंग- मनाली और धर्मशाला
अगर आपको ऊंचाई से बिल्कुल भी डर नहीं लगता है तो रॉक क्लाइम्बिंग एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। मनाली और धर्मशाला की चट्टानें शुरुआती और प्रोफेशनल दोनों तरह के लोगों के लिए परफेक्ट हैं। एक बार आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।
स्कीइंग- सोलंग वैली और कुफरी
पहाड़ों पर स्कीइंग करने का एक अलग ही अनुभव होता है। सोलंग वैली और कुफरी स्कीइंग के लिए फेमस हैं। यहां शुरुआती लोगों के लिए ट्रेनिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा आप यहां परिवार के लोगों के साथ भी खूब एंजॉय कर सकते हैं। ये जगह बेहद खूबसूरत है।
पैराग्लाइडिंग- मनाली
हिमालय की हवा को महसूस करना है तो आपको पैराग्लाइडिंग का मजा जरूर लेना चाहिए। यहां आप खूबसूरत नजारों और बेहतरीन मौसम का मजा ले सकते हैं। मनाली में सोलंग घाटी, फातरू, बिजली महादेव, कांगड़ा घाटी पर पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाया जा सकता है। इसे करने के लिए आपकी उम्र 14 साल से ज्यादा होनी चाहिए।
माउंटेन बाइकिंग- स्पीति वैली और शिमला
अगर आपको बाइकिंग पसंद है और ऊबड़-खाबड़ रास्तों से डर नहीं लगता है, तो माउंटेन बाइकिंग जरूर ट्राई करें। स्पीति वैली, शिमला, जलोरी पास और नारकंडा जैसे ट्रैक आपको थ्रिल और नेचर दोनों का मजा देंगे।

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण