डेयरी रिफॉर्म से किसानों को मिल रहा संबल: मंत्री कश्यप
रायपुर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने अपने गुजरात प्रवास के दौरान आणंद स्थित राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के कार्यालय का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वहां पदस्थ अधिकारियों से मुलाकात कर दुग्ध उत्पादन में हो रहे नवाचारों और विकास कार्यों की गहन जानकारी ली।
मंत्री कश्यप ने अधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डेयरी सेक्टर में व्यापक सुधारों के जरिये किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में उल्लेखनीय कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि डेयरी रिफॉर्म के माध्यम से न केवल किसानों की आय बढ़ रही है, बल्कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नया जीवन मिल रहा है।
मंत्री कश्यप ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गुजरात की तरह छत्तीसगढ़ भी दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के किसान दुग्ध उत्पादन और प्रसंस्करण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित, उरला, दुर्ग एवं राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, आणंद, गुजरात के साथ विगत 16 दिसम्बर 2024 को छत्तीसगढ़ राज्य में डेयरी उद्यमिता को प्रोत्साहन देने एवं दुग्ध संकलन तथा प्रसंस्करण में वृद्धि हेतु राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ एमओयू हुआ है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, सहकारिता सुब्रत साहू, आयुक्त, सहकारिता व पंजीयक सहकारी संस्थाएं कुलदीप शर्मा और प्रबंध संचालक राष्ट्रीय डेयरी बोर्ड सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण