दुल्हन के भागने से भड़का ससुर, हत्या कर 7 फीट गड्ढे में दफनाया शव
बिहार के सीतामढ़ी में एक ससुर ने अपनी ही बहू का गला घोंटकर उसकी हत्या कर डाली. इसके बाद उसने शव को छिपाने के लिए गांव से दूर सूखे तालाब में सात फीट गड्ढा खोदकर दफना दिया. घटना मंगलवार की रात पुपरी थाना क्षेत्र के तेम्हुआ गांव में हुई. मृतका की पहचान इंद्रजीत राय की पत्नी कंचन देवी (22) के रूप में हुई है. पुपरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मृतका की सास और ससुर रामभरोस राय को हिरासत में ले लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. बुधवार की सुबह हत्या की सूचना मिलने पर पुपरी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर चंद्रभूषण कुमार सिंह, एसआई मनोज कुमार सदल दल बल के साथ तेमुहा गांव पहुंचे. पुलिस ने सास-ससुर और स्थानीय लोगों से पूछताछ की. स्थानीय चौकीदार की मदद से पुलिस शव दफनाए गए स्थल पर पहुंची. इसके बाद इसकी जानकारी वरीय अधिकारी को दी गई.
गड्ढा खोदकर निकाला शव
मिट्टी के अंदर से शव निकालने के लिए सीओ पुपरी रामकुमार पासवान को बतौर मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किया गया. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मिट्टी की खुदाई कर शव को बाहर निकाला गया. महिला के गर्दन पर गोलाकार काला रंग का निशान पाया गया है. जिससे गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
ससुराल से भागकर शादी
मृतका की मां इंदु देवी ने बताया- एक साल पहले हमने चोरौत में अपनी बेटी की शादी की थी. शादी के 2 महीने बाद ही तेम्हुआ गांव निवासी इंद्रजीत राय ससुराल से उसे भगा ले गया. उसने कंचन से शादी कर ली और 8 महीने तक अपने साथ रखा. दूसरे पति के पिता यानि रामभरोसे राय ने हमें फोन करके कहा कि आपकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है. यह जानकर हमें शक हुआ. हमने पुलिस को सूचना दी.
थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर रामभरोस राय को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. उन्होंने बताया कि महिला के शव को सरेह के तलाब में गड्ढा खोद कर दफना दिया गया है. इसके बाद शव को गड्ढा से बरामद किया गया.
सास-ससुर से पूछताछ जारी
इस संबंध में डीएसपी अतनु दत्ता ने बताया कि मृतक के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का खुलासा होगा. उसके सास-ससूर से पूछताछ की जा रही है. परिजन के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
ग्वालियर में ‘दा वन हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ का भव्य उद्घाटन
एम्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र से कहा- 'गर्भपात के पुराने नियमों में अब बदलाव की जरूरत'
Sudha Chandran ने Premanand Maharaj से की मुलाकात
Vinod Kambli को सहारे से वानखेड़े पहुंचते देख भावुक हुए फैंस
बिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो पर पलटा गिट्टी लदा ट्रक, CISF जवान समेत 3 की मौके पर मौत
भाजपा नेता के भांजे की हत्या का आरोपी गिरफ्तार: पुलिस एनकाउंटर में लगी गोली, मामूली विवाद में की थी वारदात
Priyanka Chopra को शुरुआत में रैंप वॉक नहीं आती थी, हुई थीं शर्मिंदा
जमीन की खातिर बना हैवान: पत्नी और दो मासूम बच्चों की गला दबाकर हत्या, ट्रिपल मर्डर से दहला इलाका
Neetu Kapoor ने Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर दी भावुक श्रद्धांजलि