माइग्रेन से राहत और लू से बचाव, पेश है देसी हेल्थ ड्रिंक का जादू
गर्मी का मौसम कई मायनों में परेशानी भरा होता है। इस मौसम से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा देती हैं। माइग्रेन इन्हीं समस्याओं में से एक है, जिससे दुनियाभर में कई लोग परेशान हैं। खासतौर पर गर्मी या मौसम में बदलाव की वजह से अक्सर यह समस्या ट्रिगर हो जाती है। माइग्रेन असहनीय सिरदर्द का कारण बन सकता है। यह एक ऐसी समस्या है, जिसका कोई इलाज नहीं है। इसे बस दवाओं और सही लाइफस्टाइल की मदद से कंट्रोल किया जाता है। आइए जानते हैं इस जूस और इसके फायदों के बारे में-
क्या है माइग्रेन?
माइग्रेन एक भयंकर सिरदर्द से कहीं ज्यादा है। यह दर्दनाक सिर के किसी एक तरफ होने वाला दर्द है, जो आपको कई दिनों तक परेशान कर सकता है। इसकी वजह से रोजमर्रा का काम करना भी मुश्किल हो जाता है। इसकी वजह से अक्सर थकान, मतली,चिड़चिड़ापन, रोशनी के प्रति संवेदनशीलता जैसी समस्या हो सकती है।
माइग्रेन के लिए ड्रिंक
सामग्री
1 आंवला
4 तुलसी के पत्ते
1 चम्मच धनिया के बीज (भिगोए हुए)
1/2 खीरा
1 चम्मच सौंफ के बीज (भिगोए हुए)
कुछ पुदीने के पत्ते
एक चुटकी सेंधा नमक
1⁄2 गिलास पानी
बनाने का तरीका
माइग्रेन के दर्द से राहत पाने के लिए आप बड़ी आसानी से इस ड्रिंक को बना सकते हैं। इसके लिए आपको बस ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को 1⁄2 गिलास पानी के साथ मिलाकर अच्छे से ब्लेंड कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को अच्छे से छान लें और धीरे-धीरे पीलें।
कैसे फायदा पहुंचाता है ये ड्रिंक
न्यूट्रिशनिस्ट का बताया यह ड्रिंक कई तरह से आपके लिए साबित होगा। यह आपके माइग्रेन की समस्या से राहत तो दिलाएगा ही, साथ ही यह चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी के बीच आपको ठंडक भी पहुंचाएगा। इसमें इस्तेमाल होने वाला खीरा, पुदीना, सौंफ और आंवला
गर्मी में शरीर को ठंडा रखते हैं। जानते हैं इस जूस के कुछ फायदे-
आंवला: आंवले में नेचुकल कूलिंग इफेक्ट होते हैं, जो गर्मी से राहत दिलाते हैं। साथ ही विटामिन सी से भरपूर होता है।
तुलसी: तुलसी अपने कई सारे औधषीय गुणों के लिए जानी जाती है। यह तनाव से राहत देती है और मन को शांत करती है।
खीरा और सौंफ: गर्मी के दिनों इसे डाइट में शामिल करने फायदेमंद हो सकता है। साथ ही यह पित्त को शांत करता है।
धनिया: यह पाचन में सुधार करता है और दबाव को कम करता है।

IPL 2026 में अय्यर का जलवा, कमजोरियों पर किया जबरदस्त काम
‘3 इडियट्स’ के पार्ट 2 को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ी, आमिर ने दिया बड़ा बयान
‘सिक्किम पूर्वी भारत का स्वर्ग’, पीएम मोदी ने 50वें स्थापना दिवस पर दी ₹4000 करोड़ की सौगात
Salim Dola भारत लाया गया, दिल्ली में पूछताछ जारी
दूसरी प्रेग्नेंसी के बाद दीपिका-रणवीर की पहली झलक, फैंस हुए एक्साइटेड
जबलपुर आने वाली स्पेशल ट्रेनें घंटों लेट, यात्रियों में नाराजगी