अब अनाथ बच्चों को बड़ी सौगात देगी भजनलाल सरकार, शिक्षा मंत्री ने कर दिया है इस बात का ऐलान
राजस्थान की भजनलाल सरकार अभी तक प्रदेश के लोगों को कई प्रकार की सौगात दें चुकी है। अब प्रदेश सरकार अनाथ बच्चों को बड़ा तोहफा देगी। इस बात का ऐलान भजरलाल सरकार में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज रावतभाटा रोड स्थित डायट परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास के नए रूप का लोकार्पण करने के किया है।लगभग 25 लाख रुपए की लागत से इस छात्रावास का नवीनीकरण करवया गया है। इस मौके पर शिक्षा मंत्री दिलावर ने बड़ा ऐलान किया है। खबरों के अनुसार, मदन दिलावर ने इस दौरान ऐलान किया कि अब इस छात्रावास में ही अनाथ बच्चों के लिए प्राथमिक विद्यालय खोला जाएगा। इससे अनाथ बच्चों को शिक्षा के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं होगी।
इस दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षकों को भी एक सलाह दे डाली है। उन्होंने शिक्षकों को अपने आचरण और पहनावे को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी। दिलावर ने बोल दिया कि बच्चे शिक्षकों को देखकर ही सीखते हैं और उनसे प्रेरणा लेते हैं।

हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में