उदयपुर में बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो नकली पनीर जब्त कर नष्ट किया गया
उदयपुर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को देहलीगेट स्थित दो दुकानों से नकली पनीर और मावा जब्त किया। सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि नाकोड़ा एजेंसी और नाकोड़ा जनरल स्टोर पर छापेमारी में क्रमशः 32 और 34 किलो पनीर मिला, जो बाजार भाव से 100 रुपए प्रति किलो कम दाम पर बेचा जा रहा था।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पुलिस की मदद से पूछताछ की तो पता चला कि पनीर नवानिया स्थित रामेश्वर एग्रो में तैयार किया जा रहा है। कंपनी के मालिक रमेश डांगी की फैक्टरी से 250 किलो और नकली पनीर जब्त किया गया। विभाग ने कंपनी द्वारा विभिन्न दुकानों में सप्लाई किए गए 1200 किलो से अधिक पनीर को नष्ट करवा दिया।
टीम ने दोनों दुकानों और सप्लाई वाहन से कुल पांच सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे हैं। सब-स्टैंडर्ड पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ममता बनर्जी का बड़ा दावा—इस बार भी TMC की ही सरकार बनेगी!
सिद्ध नाथ का कार्यकाल 6 माह बढ़ा, गृह मंत्री का बड़ा बयान
सागर रबारी का इस्तीफा, गुजरात में AAP को बड़ा झटका
Dindori के चंद्रागढ़ बालक आश्रम में फिर बड़ी लापरवाही
West Central Railway Employees Union के महामंत्री मुकेश गालव ने की सौजन्य भेंट