गर्मी ने तोड़ा राजस्थान का तापमान रिकॉर्ड: राज्य के विभिन्न हिस्सों में पारा 46°C से ऊपर, लोगों की बढ़ी मुश्किलें।
राजस्थान में सोमवार को रिकॉर्ड तोड़ गर्मी रही। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री रहा। इससे पहले जैसलमेर में 30 अप्रैल 2018 में अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। जयपुर, अलवर, भीलवाड़ा समेत अन्य शहरों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अभी दो दिन तेज गर्मी झेलनी पड़ेगी। 1 मई से राजस्थान में एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से आंधी-बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
जोधपुर में 5 साल का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज हुआ
जैसलमेर के अलावा बाड़मेर में भी भीषण गर्मी रही, जहां अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जोधपुर में पिछले 5 साल में सर्वाधिक तापमान दर्ज हुआ। यहां पारा 44.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।फलोदी, गंगानगर, बीकानेर, जालोर, पिलानी, चित्तौड़गढ़ और कोटा हीटवेव की चपेट में रहे। इन शहरों में सुबह 10 बजे बाद ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।
2 शहरों को छोड़कर सभी शहरों में पारा 40 पार
राजस्थान में केवल प्रतापगढ़ और हनुमानगढ़ ऐसे शहर रहे, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। जबकि शेष सभी शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ।
फलोदी में तो रविवार रात न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां रात में दिन जैसी गर्मी रही और तापमान औसत से ऊपर दर्ज हुआ।

ममता बनर्जी का बड़ा दावा—इस बार भी TMC की ही सरकार बनेगी!
सिद्ध नाथ का कार्यकाल 6 माह बढ़ा, गृह मंत्री का बड़ा बयान
सागर रबारी का इस्तीफा, गुजरात में AAP को बड़ा झटका
Dindori के चंद्रागढ़ बालक आश्रम में फिर बड़ी लापरवाही
West Central Railway Employees Union के महामंत्री मुकेश गालव ने की सौजन्य भेंट