'लाखों के बराबर एक को मारेंगे' – गैंगस्टर लॉरेंस की धमकी से दहला पाकिस्तान
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश गुस्से में है. ऐसे में भारत के फेमस गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने पाकिस्तान को सरेआम धमकी दी है. सोशल मीडिया पर इसे लेकर गैंग ने एक पोस्ट भी शेयर की है. लॉरेंस की गैंग ने लिखा- हम पाकिस्तान के ऐसे व्यक्ति को मारेंगे, जो एक लाख लोगों के बराबर होगा.
बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के साथ एक फोटो डाली है, जिस पर क्रॉस का निशान बनाया है. यह क्रॉस का निशान 26/11 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद की तस्वीर पर लगाया है.
पोस्ट पर लिखा है, ‘जय श्री राम सभी भाइयों को, जो ये पहलगाम कश्मीर में आतंकी हमला हुआ, जिसमें बेगुनाह लोगों को बिना किसी कसूर के मारा गया, इसका हम बदला जल्दी ही लेंगे. इन्होंने तो हमारे नाजायज आदमी मारे हैं, हम इनके जायज मारेंगे. एक ही ऐसा मारेंगे पाकिस्तान में घुसकर जो एक लाख के बराबर होगा.’ ‘जय श्री राम’ नाम के अकाउंट से लिखे गए मैसेज में आगे कहा गया है- तुम हाथ मिलाओगे, तो हम गले लगाएंगे. अगर आंख दिखाओगे तो आंखें निकाल लेंगे. और अगर ऐसी नीच हरकत करोगे तो ईंट का जवाब पत्थर से देंगे पाकिस्तान में घुसकर. लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप- जितेंद्र गोगी ग्रुप, हाशिम बाबा, काला राणा, गोल्डी बरार, रोहित गोदारा. जय हिंद जय भारत.’
लॉरेंस बिश्नोई अभी गुजरात के साबरमती जेल में कैद है. 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकवदियों ने एक विदेशी नागरिक सहित 28 लोगों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी थी.
कौन है हाफिज सईद ?
हाफिज सईद भारत के लिए सबसे वॉन्टेड आतंकवादी है. सईद आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख है. यह आतंकवादी मुंबई में 26/11 के आतंकवादी हमले का मास्टरमाइंड भी है. इसके अलावा, हाफिज भारत पर हुए अधिकांश आतंकवादी हमलों में शामिल है. भारत के अलावा, दुनिया के कई देशों ने हाफिज को आतंकवादी घोषित किया है. भारत ने कई बार पाकिस्तान से इस आतंकवादी को सौंपने की मांग की है, लेकिन पाकिस्तान ने उसे शरण दे रखी है.

अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू