सरकार विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने में प्रयासरत
जयपुर । नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने में निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि डेनमार्क की अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर राज्य सरकार ब्लू-ग्रीन सोल्यूशन के कार्य कर रही है।
खर्रा आवासन मंडल में डेनमार्क के राजदूत रसमस और उनकी टीम के साथ आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2017 में सिटी टू सिटी कोलैबोरेशन के तहत उदयपुर और आरहस,डेनमार्क के बीच एमओयू किया गया था। यह एमओयू वर्ष 2030 तक मान्य है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस एमओयू के तहत वेस्ट वाटर को संसाधन के तौर पर उपयोग करना, एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन, नदियों के जीर्णोद्धार एवं ब्लू ग्रीन सॉल्यूशन तथा जलापूर्ति जैसे कार्य किए जा रहे हैं। आवासन मंत्री ने कहा कि प्रदेश के नवलगढ़, उदयपुर व जयपुर में सस्टेनेबल विकास के लिए राजस्थान एवं आरहस, डेनमार्क के अधिकारियों द्वारा आपसी सामंजस्य से कार्य करना इस एमओयू का प्रमुख उद्देश्य है।

राजस्थान में ट्रैफिक पुलिस की 'स्ट्राइक': सड़क सुरक्षा अभियान के पहले ही दिन 4,869 वाहनों पर गाज
एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का एक्शन: जैसलमेर में माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराई 100 करोड़ की बेशकीमती जमीन
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
बोलेरो में बना रखा था सीक्रेट चैंबर, 173 किलो डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार