यूपी में पहली बार गंगा एक्सप्रेसवे पर होगा एयर शो
यूपी के शाहजहांपुर की सीमा से होकर गुजरने वाले गंगा एक्सप्रेसवे पर निर्मित हवाई पट्टी पर 2-3 मई को भारतीय वायुसेना का ऐतिहासिक एयर शो आयोजित किया जा रहा है. इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
यह पहला अवसर होगा जब शाहजहांपुर की धरती पर राफेल, मिराज, जगुआर , सुखोई सहित अन्य लड़ाकू विमान अपनी उड़ान कला का प्रदर्शन करेंगे. वायुसेना के लड़ाकू विमानों का अभ्यास कार्यक्रम 2 मई को सुह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा. इसके साथ ही रात में नाइट लैंडिंग के प्रदर्शन का भी जबरदस्त नजारा देखने को मिलेगा.
सीएम योगी कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह बनाइट लैंडिंग के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से 2 मई को शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक जलालाबाद कटरा मार्ग पूर्णतः बंद रहेगा. जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और प्रशासन का सहयोग करें. बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.
आम जनता भी लेगी एयर शो का आनंद
सीएम योगी के अलावा उच्च अधिकारियों और आम जनता भी कार्यक्रम में मौजूद रहेगी और इस एयर शो का आनंद लेगी. हवाई पट्टी के किनारे स्विस कॉटेज और उसके पास ही बने जर्मन हैंगर मेंमुख्यमंत्री सहित कुछ कुछ विशेष लोग मौजूद रहेंगे. हवाई पट्टी की फेंसिंग के बाहर मीडिया सहित अन्य पास धारकों के बैठने के इंतजाम किए गए हैं.
जर्मन हैंगर में दो से ढाई सौ लोगों के बैठ सकते हैं. इसमें स्काउट गाइड और एनसीसी से जुड़े बच्चों को बैठाया जाएगा. साथ ही हवाई पट्टी बनाने में लगे मजदूरों को भी यहां बैठाने की तैयारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि यहां अडानी ग्रुप के प्रतिनिधियों की भी मौजूदगी होगी.

एशियाई खेलों के लिए T20 टीम का एलान, बुमराह और सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
राजस्थान में ट्रैफिक पुलिस की 'स्ट्राइक': सड़क सुरक्षा अभियान के पहले ही दिन 4,869 वाहनों पर गाज
एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का एक्शन: जैसलमेर में माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराई 100 करोड़ की बेशकीमती जमीन
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'