दुमका में विदाई के बाद रास्ते में हादसा, दुल्हन की मौत से टूटा परिवार
झारखंड के दुमका में एक पिता ने बेटी की शादी बड़े ही अरमानों से करवाई. उसे विदा करते समय पिता ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वो बेटी का चेहरा आखिरी बार देख रहा है. दरअसल, जब दुल्हनिया अपने दूल्हे के साथ ससुराल के लिए रवाना हुई, रास्ते में सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई. दुल्हन की लाश फिर ससुराल पहुंची तो शादी के घर में मातम पसर गया.
रूह कपाने वाली यह हृदयविदायक घटना शिकारीपाडा थाना क्षेत्र के दलदली गांव की है. पाकुड़ जिला के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के बाबूझोटी गांव के निर्मल मुर्मू की शादी बुधवार को दुमका जिला के शिकारीपाड़ा के नवपहाड़ गांव की चुमकई हांसदा उर्फ चुकुज हांसदा के साथ संपन्न हुई थी. चूंकी गुरुवार को बेटी की विदाई नहीं होती है, इसलिए दुल्हन को बुधवार देर रात ही मायके वालों ने बारातियों के साथ उसकी ससुराल के लिए खुशी-खुशी विदा किया.
चार मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाराती दूल्हा और दुल्हन को लेकर अपने घर पाकुड़ जिला के पाकुड़िया लौट रहे थे. इसी क्रम में देर रात दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क NH-114 A पर दलदली गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक पर लोडेड पत्थर बाइक चला रहे एक बाराती के चेहरे पर जा गिरा. जिससे वो गिर गया.
सभी बाराती अपने साथी को देखने के लिए उसकी तरफ बढ़े. तभी पीछे से एक और ट्रक आया और उन्हें चपेट में ले लिया. भीषण हादसे में दुनुस सोरेन नामक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि, दुमका जिला के फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के क्रम में दुल्हन चुमकई हांसदा उर्फ चुकुज हांसदा की भी मौत हो गई.
पूरे गांव में पसरा मातम
नवविवाहित दुल्हन समेत दो लोगों की ससुराल पहुंचने से पहले ही दर्दनाक मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया. इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए दूल्हा निर्मल मुर्मू सहित चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से तीन की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. घायलों में विनोद मुर्मू ,जोबा हांसदा, बबलू मुर्मू, संतोमुनि मुर्मू और हेमान किस्कू शामिल हैं. सभी घायल दुल्हे निर्मल मुर्मू के रिश्तेदार हैं.
जांच में जुटी पुलिस
इधर दुल्हन समेत दो लोगों की मौत की सूचना से दूल्हा और दुल्हन दोनों के परिवार में हड़कंप मच गया. फिलहाल दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेने के उपरांत दुमका जिला की पुलिस दर्दनाक हादसे को लेकर जांच में जुट गई है.

एशियाई खेलों के लिए T20 टीम का एलान, बुमराह और सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
राजस्थान में ट्रैफिक पुलिस की 'स्ट्राइक': सड़क सुरक्षा अभियान के पहले ही दिन 4,869 वाहनों पर गाज
एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का एक्शन: जैसलमेर में माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराई 100 करोड़ की बेशकीमती जमीन
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'