दिल्ली को गर्मी में बड़ी राहत! पहली स्मार्ट वॉटर मशीन से फ्री मिलेगा पानी
दिल्ली में बढ़ती गर्मी और तापमान से लोगों को राहत देने के लिए नई पहल की गई है. कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर पहली स्मार्ट वॉटर डिस्पेंसिंग मशीन लगाई गई है. वहीं जल्द ही ये पूरे शहर में लगाई जाएंगी. दिल्ली जल बोर्ड प्लान के मुताबिक इस योजना पर काम कर रहा है. जल्द ही इसे पूरे शहर में धरातल पर उतारा जाने का प्लान है. सीएसआर इनिशिएटिव के तहत दिल्ली जल बोर्ड ने यह पहल की है. पूरे शहर में चरणबद्ध तरीके से और मशीनें लगेंगी.
आज कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर पहली स्मार्ट वॉटर डिस्पेंसिंग मशीन का जल मंत्री प्रव्श साहिब सिंह वर्मा द्वारा उद्घाटन किया गया. यह परियोजना दिल्ली जल बोर्ड (DJB) द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत चलाई जा रही है. जिसे पूरे शहर में लागू किया जाएगा. जल्द ही दिल्ली जल बोर्ड इस योजना के तहत शहर के अलग-अलग इलाकों में मशीन लगाने का काम करेगा.
24 घंटे मिलेगा ठंडा पानी
यह स्मार्ट मशीन आधुनिक तकनीक से युक्त है और 24×7 आम जनता को ठंडा, शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराएगी. हीट एक्शन प्लान 2025 के तहत शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य न केवल गर्मी से राहत देना है, बल्कि दिल्ली को स्मार्ट और जनकल्याणकारी शहर के रूप में विकसित करना भी है.
दिल्ली जल बोर्ड की नई पहल
पानी के शुद्धिकरण प्रणाली की बात की जाए तो RO/UF आधारित, कम से कम 100 लीटर प्रति घंटा पानी उपलब्ध होगा. मशीन में कुल 800 लीटर (कच्चा और शुद्ध जल) पानी भरा जा सकता है. वहीं पानी के आउटलेट के लिए 4 टोंटियां लगी हैं. इससे दिल्ली के लोगों गर्मी के दौरान ठंडा पानी मिलेगा, जो लोगों को राहत देगा.
दिल्ली जल बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि इस स्मार्ट समाधान से दिल्ली के लाखों नागरिकों को लाभ मिलेगा और भविष्य में इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत कई अन्य सार्वजनिक स्थानों जैसे बाजार, अस्पताल, स्कूल, और बस स्टैंडों पर भी मशीनें स्थापित की जाएंगी.

एशियाई खेलों के लिए T20 टीम का एलान, बुमराह और सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
राजस्थान में ट्रैफिक पुलिस की 'स्ट्राइक': सड़क सुरक्षा अभियान के पहले ही दिन 4,869 वाहनों पर गाज
एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का एक्शन: जैसलमेर में माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराई 100 करोड़ की बेशकीमती जमीन
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'