लाइसेंस रद्द! इन 4 बैंकों पर RBI की ताला मार कार्रवाई – ग्राहकों की उड़ी नींद
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देशभर के सभी बैंकों और NBFC को रेगुलेट करता है. नियमों का उल्लंघन हो या ग्राहकों के हितों का, ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की गई है. अप्रैल में RBI ने कई बैंकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. चार का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. जिसके बाद इन बैंकों को कारोबार करने की अनुमति नहीं है. लेन-देन पर भी रोक लगा दी गई है. हालांकि ग्राहक DICGC से 5 लाख रुपये तक की जमा बीमा राशि का दावा कर सकते हैं.
इस महीने RBI ने 8 बैंकों पर जुर्माना भी लगाया है. सभी पर नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है. इस लिस्ट में सिटी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक भी शामिल हैं. हालांकि इस कार्रवाई से ग्राहकों और बैंक के बीच होने वाले लेन-देन या समझौतों पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
इन बैंकों का लाइसेंस रद्द
- अंजना अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, औरंगाबाद महाराष्ट्र का लाइसेंस 22 अप्रैल को रद्द कर दिया गया.
- कलर मर्चेंट्स को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, अहमदाबाद, गुजरात का लाइसेंस 16 अप्रैल को रद्द कर दिया गया.
- इंपीरियल अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, जालंधर का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है. 25 अप्रैल से बैंकिंग कारोबार बंद करने का आदेश जारी किया गया.
- शंकरराव मोहिते पाटिल सहकारी बैंक लिमिटेड, अकलुज, महाराष्ट्र का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है. बैंक को 11 अप्रैल से कारोबार करने की अनुमति नहीं है.
लाइसेंस क्यों रद्द किया गया?
लाइसेंस इसलिए रद्द किया गया है क्योंकि इन बैंकों के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाएं नहीं हैं. आरबीआई ने कहा कि इन बैंकों का चालू रहना इसके ग्राहकों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है. इनकी हालत इतनी खराब है कि ये अपने मौजूदा जमाकर्ताओं का पैसा भी नहीं चुका पा रहे हैं.
आरबीआई ने इन बैंकों पर लगाया जुर्माना
- आर्यावर्त बैंक, लखनऊ
- श्री गणेश सहकारी बैंक लिमिटेड, नासिक, महाराष्ट्र
- सिटीबैंक एनए
- पंजाब नेशनल बैंक
- आईडीएफसी फर्स्ट बैंक लिमिटेड
- कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड
- इंडियन ओवरसीज बैंक
- इंडियन बैंक

एशियाई खेलों के लिए T20 टीम का एलान, बुमराह और सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
राजस्थान में ट्रैफिक पुलिस की 'स्ट्राइक': सड़क सुरक्षा अभियान के पहले ही दिन 4,869 वाहनों पर गाज
एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का एक्शन: जैसलमेर में माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराई 100 करोड़ की बेशकीमती जमीन
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'