मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रस्तावित अलवर यात्रा की तैयारियों की वन मंत्री ने की समीक्षा, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 19 मई के प्रस्तावित अलवर दौरे की तैयारियों की गुरूवार को पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने समीक्षा की। उन्होंने जिला मुख्यालय पर सरस डेयरी मैदान में प्रस्तावित किसान सम्मेलन एवं मोती डूंगरी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के सभा स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
वन राज्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि दोनों कार्यक्रम स्थलों पर ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए छाया, पेयजल, बैठक व्यवस्था, बेरिकेडिंग आदि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर लंे। उन्होंने सभा स्थल पर समुचित साफ-सफाई व्यवस्था , मेडिकल टीम, चल शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात प्रतिदिन पौधा लगाने के अपनेे संकल्प के तहत सर्किट हाउस में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

ससुराल में दामाद की बेरहमी से हत्या, 4 दिन बाद मिला शव
Simhastha पर अदालत सख्त, Shipra River किनारे 200 मीटर में निर्माण पर रोक
West Bengal में नई विधानसभा के गठन के लिए अधिसूचना जारी
मुरैना में शादी बना रणक्षेत्र, दो गुटों में मारपीट, 9 लोग घायल
NH-44 पर दंपती से लूट की कोशिश, डंडों से हमला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान
LPG वितरण में लापरवाही, मैहर में एजेंसियों के खिलाफ केस दर्ज
भोपाल-इंदौर मेट्रो में नया ऑफर, अब बर्थडे और प्री-वेडिंग शूट का मौका
सोनम की मुश्किलें बढ़ीं, Meghalaya सरकार ने जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट में लगाई अर्जी
24 और 22 कैरेट गोल्ड के नए रेट जारी, निवेशकों की नजरें टिकी