'सटीक सूचना, अचूक हमला' – अमित शाह ने ऑपरेशन सिंदूर को बताया सुरक्षा एजेंसियों की जीत
राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने के लिए अत्याधुनिक तकनीक से लैस मल्टी एजेंसी सेंटर (मैक) नए रूप में सामने आया है। गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 500 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नए मैक का उद्घाटन किया।
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कही ये बात
अमित शाह ने ऑपरेशन सिंदूर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृढ़ राजनीति इच्छा शक्ति के साथ ही खुफिया एजेंसियों की सटीक सूचना और तीनों सेनाओं की अचूक मारक क्षमता का प्रतीक बताया। उन्होंने माओवादियों के विरुद्ध ऐतिहासिक अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के बीच समन्वय की भी प्रशंसा की।
अमित शाह के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआइ) और मशीन लर्निंग से लैस मैक का नया नेटवर्क आतंकवाद, उग्रवाद, संगठित अपराध और साइबर हमलों जैसे गंभीर खतरों से निपटने में देश के प्रयासों को मजबूती प्रदान करेगा।
भविष्य की चुनौतियों से निपटने की क्षमता
उन्होंने कहा कि नया मैक जटिल एवं परस्पर जुड़ी हुई मौजूदा राष्ट्रीय चुनौतियों से निपटने में सभी एजेंसियों के प्रयासों को एक निर्बाध व इंटीग्रेटेड प्लेटफार्म प्रदान करेगा और उनके बीच समन्वय भी स्थापित करेगा। इसे भविष्य की चुनौतियों से निपटने की क्षमता से युक्त किया गया है।
अमित शाह ने कहा कि विभिन्न एजेंसियों के पास अलग-अलग पड़े हुए सूचनाओं के डाटाबेस को इस प्लेटफार्म से जोड़ना होगा। इससे बड़ी मात्रा में मौजूद डाटा का विश्लेषण कर समस्याओं से निपटने की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।
मैक नेटवर्क पर उपलब्ध डाटा विश्लेषण की गुणवत्ता ज्यादा बेहतर होगी
शाह के अनुसार, मैक नेटवर्क पर उपलब्ध डाटा विश्लेषण की गुणवत्ता ज्यादा बेहतर होगी और इससे समस्या का पैटर्न व ट्रेंड समझने में मदद मिलेगी। सटीक जानकारी के आधार पर समस्या के हॉटस्पाट की मैपिंग और उसके टाइमलाइन का विश्लेषण किया जा सकेगा। इससे समस्या का अनुमान लगाने के साथ ही उससे निपटने में भी मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि नया नेटवर्क संगठित अपराध से जुड़े आतंकी इकोसिस्टम को ध्वस्त करने में दूरगामी प्रभाव वाला साबित होगा।ध्यान देने की बात है कि कारगिल घुसपैठ के बाद 2001 में विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय के लिए खुफिया ब्यूरो के अधीन मैक की स्थापना की गई थी।
नए स्वरूप में मैक का नेटवर्क पूरे देश में फैला
अमित शाह ने कहा कि नए स्वरूप में मैक का नेटवर्क पूरे देश में फैला है, जिसमें द्वीपों से लेकर उग्रवाद प्रभावित इलाके और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्र भी शामिल हैं। एक सुरक्षित नेटवर्क के माध्यम से इस नेटवर्क पर दूरदराज के जिलों में बैठे पुलिस अधीक्षक (एसपी) तक को कनेक्टिविटी दी गई है।

आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल