झारखंड: शादी के बहाने बुलाकर की हत्या, मामा की मौत, भांजा बाल-बाल बचा
चंदनकियारी: जिले के अमलाबाद ओपी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी का कार्ड बांटने के बहाने मामा-भांजे को बुलाकर जबरन शराब पिलाई गई और फिर दामोदर नदी में डुबोने की कोशिश की गई।
इस घटना में मामा की मौत हो गई, जबकि भांजा किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। पुलिस ने इस संबंध में पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
घटना को लेकर मटकुरिया (बैंकमोड़ थाना क्षेत्र) निवासी रविंद्र पांडे ने अमलाबाद ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके 20 वर्षीय भतीजे निवास कुमार पांडे और 15 वर्षीय नाती अनुराग पांडे को 24 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे शादी का कार्ड बांटने के बहाने पड़ोसी विवेक दास, विवेक कुमार, अभिषेक यादव, रोहित यादव और विक्रम राय अपने साथ ले गए।
शाम करीब साढ़े तीन बजे अनुराग ने फोन कर परिवार को सूचना दी कि उपरोक्त पांचों आरोपियों ने मामा-भांजे को जबरन शराब पिलाई और शक्ति पुल के पास दामोदर नदी के गहरे पानी में धकेल दिया। पानी कम होने की वजह से अनुराग किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहा, लेकिन निवास पांडे की डूबने से मौत हो गई।
सूचना मिलने के बाद परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की। इसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर मुनीडीह क्षेत्र में अंत्येष्टि करवाई। शुक्रवार को परिजनों ने अमलाबाद ओपी में इस संबंध में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।
अमलाबाद ओपी पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल