आज से दोबारा शुरु होगा IPL 2025, RCB और KKR के बीच होगा जबरदस्त मुकाबला
RCB vs KKR: आज से फिर से इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत होगी. 8 मई को भारत:पाक टेंशन को देखते हुए लीग रोक दी गई थी. आज यानी शनिवार, 17 मई से एक बार फिर IPL 2025 शुरू होगा. आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच होगा. RCB और KKR के मैच का टॉस शाम सात बजे होगा. वहीं मुकाबले की शुरुआत साढ़े सात बजे से होगी.
हेड टू हेड में कौन आगे?
RCB और KKR के बीच हेड टू हेड में कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी है. KKR की टीम 20 बार बेंगलुरु को IPL में मात दे चुकी है. वहीं RCB ने कोलकाता को IPL में 15 बार पटका है. एम चिन्नास्वामी की बात करें तो यहां दोनों टीमों के बीच 12 मैच हुए हैं. इस दौरान 8 मुकाबलों में KKR को जीत मिली है.
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच गेंदबाजों का कब्रिस्तान मानी जाती है. यहां बल्लेबाजों की मौज रहती है. इस मैदान पर कई बार हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल रहे हैं. हालांकि, आज के मैच में पिच से गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है, क्योंकि यहां पिछले कई दिनों से बारिश हो रही थी और फिर पिच लंबे समय से कवर्स से ढकी रही होगी. ऐसे में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है.
मैच में बारिश डाल सकती है खलल
बेंगलुरु में आज यानी 17 मई को भी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को यहां 65 प्रतिशत बारिश के चांस हैं. बेंगलुरु में पिछले पूरे वीक बारिश देखी गई. मैच के दौरान भी रुक:रुक कर बारिश हो सकती है. आसमान में काले बादल छाए रहेंगे.
RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फिल साल्ट/जैकब बेथेल, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी और यश दयाल.
इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा.
KKR की संभावित प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती.
इम्पैक्ट प्लेयर: हर्षित राणा.

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार