एसआई भर्ती घोटाले पर सरकार सख्त, बैठक की तारीख बदली, अब 20 मई को फैसला संभव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को राजस्थान के बीकानेर आने वाले हैं। उनके दौरे की तैयारियां चल रही हैं। लेकिन इसी बीच एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में सरकार बड़ा फैसला लेने वाली है। इस मामले पर फैसला करने के लिए बनी कैबिनेट सब कमेटी की बैठक अब 21 मई की बजाय 20 मई को बुला ली गई है।
एसआई भर्ती 2021 के पेपर लीक मामले में गुरुवार को हाईकोर्ट ने सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी। जस्टिस समीर जैन ने कहा कि अगर इस मामले में जल्दी फैसला नहीं हुआ, तो सरकार को इसके नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं। सुनवाई 26 मई को होगी।
राज्य सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता विज्ञान शाह ने कोर्ट में बताया कि 13 मई को कैबिनेट सब कमेटी की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के कारण कई सदस्य शामिल नहीं हो सके। इसलिए सरकार ने 21 मई को बैठक तय की थी, जिसे अब 20 मई कर दिया गया है।
पिछली सुनवाई में सरकार ने कहा था कि 13 मई को कैबिनेट सब कमेटी की बैठक होगी, लेकिन उस दिन केवल अध्यक्ष जोगाराम पटेल और सदस्य मंजू वाघमार ही मौजूद थे, बाकी सदस्य नहीं आ पाए। इसलिए अगली बैठक 20 मई को सचिवालय में रखी गई है।

आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल