झुंझुनूं में दोस्ती की आड़ में रची खौफनाक साजिश, कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर की हत्या
झुंझुनूंः राजस्थान के झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना क्षेत्र के भगीना गांव में गुरुवार देर रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई. युवक ने अपने ही दोस्त की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. हमले के वक्त मृतक की मां पास में सो रही थी, जो चीखती-चिल्लाती रही लेकिन आरोपी नहीं रुका.
वारदात का पूरा घटनाक्रम
गुरुवार रात करीब 1:30 बजे भगिना गांव के आशीष शर्मा ने अपने पुराने दोस्त दलीप स्वामी पर उस समय कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए, जब वह अपने घर में चारपाई पर सो रहा था. आशीष ने दलीप के सिर और गर्दन पर कई बार कुल्हाड़ी चलाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी घर से बाहर आया और चिल्लाने लगा, "मैंने दुश्मनी का बदला ले लिया है, अब जो करना हो कर लो." इस दौरान उसने गुस्से में आकर पास खड़ी गाड़ियों और फर्नीचर को भी कुल्हाड़ी से क्षतिग्रस्त कर दिया. मृतक दलीप की मां ने बताया कि वह पास की चारपाई पर सो रही थीं. अचानक जोर की आवाज से उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि आशीष उनके बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर रहा है. वह चिल्लाई, लेकिन आशीष रुका नहीं. जब उन्होंने उठने की कोशिश की, तो आशीष ने टेबल फैन पर भी कुल्हाड़ी चला दी.
पुरानी रंजिश बनी खून की वजह
दलीप के चाचा ने बताया कि लगभग 4 साल पहले दलीप को नींद में चलने की आदत के चलते वह गलती से आशीष के घर पहुंच गया था और उसकी मां की चारपाई पर जाकर सो गया था. इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था, जिसे समाज ने सुलझा दिया था. लेकिन आशीष ने इस बात को दिल से लगा लिया और अंदर ही अंदर बदला लेने की योजना बनाता रहा. चाचा के अनुसार, आशीष ने 3 साल तक दलीप से दोबारा दोस्ती का दिखावा किया, साथ घूमा-फिरा और भरोसा जीतकर मौके की तलाश में रहा. वारदात से कुछ घंटे पहले भी दोनों गांव में साथ देखे गए थे.
एफएसएल टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य
पिलानी थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस को रात में ही सूचना मिली थी. टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बिरला अस्पताल को मोर्चरी में रखवाया है. जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया की जा रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी को डिटेन किए जाने की सूचना भी मिल रही है. हालांकि पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी.

आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट