व्यापमं घोटाले में बड़ा फैसला, CBI कोर्ट ने 11 आरोपियों को सुनाई 3-3 साल की सजा
भोपाल: मध्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यापम घोटाले में भोपाल की सीबीआई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने एमपी पीएमटी-2009 परीक्षा में फर्जी चयन के मामले में 11 आरोपियों को दोषी करार दिया है। विशेष न्यायाधीश सचिन कुमार घोष की कोर्ट ने सभी आरोपियों को 3 साल की सजा सुनाई है और 16-16 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश का यह बहुचर्चित व्यापम घोटाला भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2009 की एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा से जुड़ा है, जिसमें फर्जी अभ्यर्थियों और सॉल्वरों की मदद से प्रवेश दिलाने की साजिश रची गई थी। इनमें 4 अभ्यर्थी विकास सिंह, कपिल परते, दिलीप चौहान, प्रवीण कुमार थे, जिन्होंने सॉल्वरों के जरिए मेडिकल में प्रवेश के लिए परीक्षा दी थी। 5 सॉल्वर नागेंद्र कुमार, दिनेश शर्मा, संजीव पांडे, राकेश शर्मा, दीपक ठाकुर थे, जिन्होंने असली अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा दी थी, जबकि एक बिचौलिया सत्येंद्र सिंह इस पूरे नेटवर्क को चलाने का मास्टरमाइंड था।
कोर्ट का फैसला
मामला उजागर होने पर वर्ष 2012 में राजधानी के कोहेफिजा थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिस पर अब सीबीआई की विशेष अदालत ने आरोपियों को धारा 419, 420, 467, 468, 471 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दोषी करार दिया है। फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने टिप्पणी की कि शिक्षा और चिकित्सा जैसे गंभीर क्षेत्र में इस तरह की धोखाधड़ी समाज के लिए खतरनाक है। इसे किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मध्य प्रदेश में हुआ व्यापम घोटाला चर्चित घोटाला है। इसमें बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ था, जिसमें सरकार द्वारा आयोजित कई भर्ती परीक्षाओं में वास्तविक अभ्यर्थियों के स्थान पर फर्जी अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे। याद रहे कि व्यापम घोटाला उजागर होने के बाद कई अधिकारियों के साथ-साथ राजनेता भी जांच के घेरे में आए थे।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार