एक्ट्रेसेस को कम फीस मिलने पर हुमा कुरैशी ने दी दो टूक प्रतिक्रिया
एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अब तक ‘महारानी’ नाम की वेब सीरीज के तीन सीजन कर चुकी हैं, इसमें वह लीड रोल में नजर आती हैं। इस सीरीज में उनके काम को काफी सराहा गया। ‘महारानी’ सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज में भी शामिल है। इतना सब होने के बावजूद भी हुमा कुरैशी को पुरुष कलाकारों के मुकाबले बहुत कम फीस मिलती है। इस अंतर पर वह सवाल उठाती हैं।
हुमा ने फीस के अंतर पर बात की
हाल ही हुमा कुरैशी ने बताया कि सीरीज ‘महारानी’ सबसे ज्यादा देखी जाने के बावजूद भी उन्हें पुरुष अभिनेताओं के मुकाबले कम फीस मिलती है। फिल्मों में तो ऐसा होता है, ओटीटी पर भी यही सीन है। वह बताती हैं कि ओटीटी पर काम करने वाले नामी एक्टर्स को लगभग 45 करोड़ रुपये फीस मिलती है लेकिन एक्ट्रेसेस को इतनी फीस नहीं मिलती है। इस फीस के अंतर पर हुमा सवाल करती हैं।
बदलाव की है उम्मीद
हुमा कुरैशी आगे कहती हैं, ‘यह सब ऐसा ही।’ लेकिन हुमा कुरैशी को उम्मीद है कि बातचीत करके, चर्चा करके इस स्थिति में बदलाव आएगा। हुमा कुरैशी की सीरीज ‘महारानी’ का चौथा सीजन भी जल्द आएगा, इसमें भी वह रानी भारती का रोल निभाएंगी।
ओटीटी को सराह भी
ओटीटी में फीस के अंतर की बात करने के अलावा हुमा कुरैशी ने इस प्लेटफॉर्म को सराहा भी है। हुमा का मानना है कि इस प्लेटफॉर्म ने जयदीप अहलावत, शेफाली शाह और उनके लिए नए दरवाजे खोले हैं। अब हुमा कुरैशी और ये एक्टर्स अच्छी कहानियों का हिस्सा बन रहे हैं।
इन फिल्मों में आएंगी नजर हुमा कुरैशी
वेब सीरीज ‘महारानी 4’ के अलावा हुमा कुरैशी के पास कुछ फिल्मों के ऑफर भी हैं। वह फिल्म ‘टॉक्सिक’, ‘पूजा मेरी जान’ और ‘गुलाबी’ जैसी फिल्मों का हिस्सा हैं। ‘टॉक्सिक’ एक कन्नड़ फिल्म है, जिसमें ‘केजीएफ’ फेम एक्टर यश लीड रोल में हैं।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार