शोएब इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दीपिका की बीमारी को लेकर किया बड़ा खुलासा
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस को बताया कि दीपिका के लिवर में एक ट्यूमर पाया गया है और जल्द ही उनका ऑपरेशन किया जाएगा. इस वीडियो में शोएब ने कहा कि कुछ दिनों पहले दीपिका को पेट में दर्द की शिकायत हुई थी. शुरुआत में इसे एसिडिटी समझकर उन्होंने इस पर घरेलू इलाज किया, लेकिन जब दर्द ठीक नहीं हुआ तब उनकी तरफ से डॉक्टर से सलाह ली गई.
शोएब ने आगे कहा कि जांच के बाद पता चला कि दीपिका के लिवर के बाएं हिस्से में एक टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर है. ये खबर सुनकर शोएब और दीपिका दोनों ही काफी परेशान हो गए थे. दीपिका की आगे की ट्रीटमेंट के बारे में बात करते हुए शोएब ने कहा कि डॉक्टरों ने तुरंत दीपिका को अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी. उन्हें डर था कि कहीं ट्यूमर कैंसर वाला तो नहीं है. हालांकि, सीटी स्कैन की रिपोर्ट में कैंसर के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं. लेकिन, अभी भी दीपिका के कुछ और टेस्ट किए जाने बाकी हैं ताकि पूरी तरह से पुष्टि हो सके. दीपिका पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं और गुरुवार यानी 15 मई को ही उन्हें डिस्चार्ज किया गया है.
जल्द करेंगे सर्जरी
शोएब ने बताया कि दीपिका के लीवर में पाए गए इस ट्यूमर का इलाज सिर्फ सर्जरी से ही जो सकता है. इसलिए दीपिका का जल्द ही ऑपरेशन किया जाएगा. उन्होंने ये भी बताया कि दीपिका शुक्रवार को लिवर के एक बड़े स्पेशलिस्ट डॉक्टर से सलाह लेंगी, ताकि आगे के इलाज की योजना बनाई जा सके. डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में ही रहने की सलाह दी थी, लेकिन शोएब को लगा कि घर के शांत माहौल में दीपिका ज्यादा आराम महसूस करेंगी.
कैंसर का भी किया है टेस्ट
दीपिका की अभी तक की जांच में कैंसर के कोई संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन फिर भी इसे लेकर एक जरूरी ब्लड टेस्ट की. इस ब्लड टेस्ट के रिपोर्ट शुक्रवार को आने वाली है, जिसका परिवार बेसब्री से इंतजार कर रहा है. इस मुश्किल घड़ी में शोएब इब्राहिम ने अपने फैंस से दीपिका के लिए दुआ करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि जिस तरह लोगों ने उनके पिता के इलाज के दौरान प्रार्थना की थी, उसी तरह वे दीपिका के लिए भी दुआ करें और सभी नकारात्मक बातों को छोड़कर सिर्फ उनकी अच्छी सेहत की कामना करें.

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार