पाकिस्तान हाई कमीशन के संपर्क में थी यूट्यूबर ज्योति, देशद्रोह के आरोप में अरेस्ट
हरियाणा: हरियाणा की पॉपुलर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. जानकारी की मानें तो ज्योति को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान हाई कमिशन में कार्यरत दानिश नाम के अधिकारी के संपर्क में थी और दानिश ने इसे पाकिस्तान भी भेजा था. ना सिर्फ ज्योति बल्कि अब तक पंजाब के मलेरकोटला और हरियाणा से कुल 6 पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया जा चुका है जो दानिश के संपर्क में थे.
क्या है पूरा मामला?
सूत्रों की मानें तो जानकारी है कि ज्योति पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों को संवेदनशील जानकारी देने का गंभीर आरोप है. साल 2023 में ज्योति को पाकिस्तान का वीजा मिल गया था और वो वहां गई थी. इस दौरान उनकी मुलाकात पाकिस्तान हाई कमीशन में काम करने वाले दानिश नाम के एक कर्मचारी से हुई और यहीं से दोनों के करीबी संबंध शुरू हुए. इसके बाद ज्योति के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से संपर्क भी शुरू हो गए.
भारतीय खुफिया एजेंसियों की नजर में थीं ज्योति
जानकारी है कि इंडिया आने के बाद भी लगातार ज्योकि पाक एजेंटों के संपर्क में रही और देश से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां साझा करती रही. हालांकि, जब से ज्योति पाकिस्तान से वापस आई थी, तबसे ही भारतीय खुफिया एजेंसियों की निगरानी में थी. इसके अलावा बीते कुछ टाइम से ज्योकि की हर एक एक्टिविटी पर भी नजर रखी जा रही है और अब सारे सबूत मिलने के बाद ही उन्हें पुलिस ने अरेस्ट किया है.
ज्योति से हो रही पूछताछ
बता दें कि अभी ज्योति से पूछताछ की जा रही है और ये पता लगाने की कोशिश चल रही है कि ज्योति के संपर्क में और कौन-कौन शामिल था. साथ ही ये भी जानने की कोशिश है कि उन्होंने क्यों ऐसा किया. ना सिर्फ ज्योति बल्कि इसके पहले स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (SDU) की टीम ने मस्तगढ़ गांव के युवक देवेंद्र सिंह को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के लिए जासूसी करने के आरोप में अरेस्ट किया था.

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार