गुरुग्राम की ये जगह हिल स्टेशन से कम नहीं, छुट्टी बिताने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन
अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और हर वीकेंड यही सोचते हैं कि इस बार कहां घूमा जाए, तो ये खबर आपके लिए है. अक्सर लोगों को लगता है कि सुकून और नेचर का असली आनंद लेने के लिए पहाड़ों या हिल स्टेशनों तक जाना जरूरी है, लेकिन हकीकत ये है कि दिल्ली से ज्यादा दूर जाए बिना भी आप एक बेहतरीन वीकेंड ट्रिप का मजा ले सकते हैं.
गुरुग्राम के पास एक ऐसी ही खूबसूरत जगह है जो आपको कम पैसों और कम समय में हिल स्टेशन जैसा मजा देगी. जी हां, इसका नाम है दमदमा झील, जो हरियाली, शांति और रोमांच का जबरदस्त मेल है. ये जगह उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है जो शहर की भागदौड़ और ट्रैफिक से थोड़ा ब्रेक लेकर नेचर की गोद में समय बिताना चाहते हैं. चलिए जानते हैं दमदमा लेक में आप क्या-क्या कर सकते हैं और यहां कैसे पहुंचा जाए.
दमदमा झील की खासियत
दमदमा झील एक ऐसा डेस्टिनेशन है जहां परिवार, दोस्त, कपल्स या ऑफिस ग्रुप सभी के लिए कुछ न कुछ है. ये झील सिर्फ एक पिकनिक स्पॉट ही नहीं, बल्कि एक मिनी-हिल स्टेशन जैसा एक्सपीरियंस देती है, जहां आपको झील के किनारे सैर, बोटिंग, एडवेंचर स्पोर्ट्स और पक्षी देखने जैसे कई मजेदार अनुभव मिल सकते हैं. दमदमा झील अरावली की पहाड़ियों से घिरी हुई है, जिससे यहां का नजारा किसी हिल स्टेशन से कम नहीं लगता. सुबह-सुबह की ताजी हवा, पानी में सूरज की झलक और आसपास की हरियाली मिलकर ऐसा माहौल बना देते हैं जो मन को शांत कर देता है.
दमदमा झील में क्या-क्या करें?
बोटिंग का मजा- यहां आप पैडल बोट, रो बोट और मोटर बोटिंग का आनंद ले सकते हैं. झील के बीचों-बीच जाकर आसपास के नजारों को देखना एक अलग ही एक्सपीरियंस करता है.
एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीनों के लिए स्वर्ग- यहां रॉक क्लाइंबिंग, ज़िप लाइनिंग, कमांडो नेट, साइकलिंग, कयाकिंग, ट्रेकिंग जैसी कई एडवेंचर एक्टिविटीज उपलब्ध हैं. खासकर युवाओं और बच्चों के लिए ये अनुभव बहुत रोमांचक होते हैं.
बर्ड वॉचिंग का मौका- दमदमा झील के आसपास कई तरह की लोकल और माइग्रेंट पक्षियां देखी जा सकती हैं. अगर आप फोटोग्राफी या बर्ड वॉचिंग में इंट्रेस्ट रखते हैं, तो ये जगह आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं.
पिकनिक और डे आउटिंग के लिए बेस्ट- यहां कई रिजॉर्ट्स और कैम्पिंग साइट्स हैं, जहां आप फैमिली या फ्रेंड्स के साथ दिनभर मस्ती कर सकते हैं. कुछ जगहों पर टेंट स्टे और बोनफायर का भी मजा लिया जा सकता है.
कैसे पहुंचे दमदमा झील?
दमदमा झील गुड़गांव (गुरुग्राम) के सोहना रोड से करीब 20-25 किलोमीटर दूर स्थित है. दिल्ली से इसकी दूरी लगभग 45 किलोमीटर है. यानी कार से आप यहां 1.5 से 2 घटें में पहुंच सकते हैं. आप टैक्सी बुक करके या बाइक से भी आसानी से यहां पहुंच सकते हैं.

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार