"ब्रजेश पाठक का अखिलेश से सवाल: क्या डिंपल जी स्वीकार करेंगी स्त्री विरोधी मानसिकता?"
DNA Controversy Between BJP and SP: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल के ‘X’ हैंडल से अभद्र पोस्ट किया गया। हालांकि, खबर लिखने तक में उस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है लेकिन उसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर चर्चा में बना हुआ है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव से भी गंभीर सवाल दागे है।
ब्रजेश पाठक ने किया पलटवार
ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल के ‘X’ हैंडल के उस पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि अखिलेश जी, ये आपकी पार्टी की भाषा है? ये आपकी पार्टी का आफिशियल हैंडल है! किसी के दिवंगत माता-पिता के लिए शब्दों का ये चयन है? लोकतंत्र में सहमति-असहमति-आरोप-प्रत्यारोप सब चलते आए हैं और चलते रहेंगे पर आप अपनी पार्टी को इस स्तर पर ले आएँगे? क्या आदरणीया डिंपल जी इस स्त्री विरोधी और पतित मानसिकता को स्वीकार करेंगी? सोचिएगा!
BJP उत्तर प्रदेश ने किया सपा पर हमला
भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के ‘X’ से लिखा गया कि माजवादी पार्टी ने अब राजनीतिक मर्यादाओं की सारी सीमाएं पार कर दी हैं। उसने अपने चेहरे से शर्म का आखिरी मुखौटा भी उतार फेंका है। पहले अखिलेश यादव के चाचा ने देश की शान, विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर घिनौनी जातिगत टिप्पणी की। जब प्रदेश के जनप्रिय उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस अमर्यादित टिप्पणी का विरोध किया, तो समाजवादी पार्टी अपनी सामंतवादी मानसिकता के तहत अत्यंत दूषित और आपत्तिजनक भाषा पर उतर आई।
उन्होंने आगे लिखा कि सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि सपा की आधिकारिक सोशल मीडिया टीम ने जो भाषा प्रयोग की, वह न सिर्फ राजनैतिक शालीनता के विरुद्ध है, बल्कि समस्त ब्राह्मण समाज की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाने वाली है। समाजवादी पार्टी न देशभक्ति में विश्वास रखती है, न नारी सम्मान में और न ही लोकतांत्रिक मर्यादाओं में। भारतीय जनता पार्टी इस घृणित आचरण की घोर निंदा करती है, उत्तर प्रदेश की जनता इस अपमान को भूलेगी नहीं।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार