अप्रैल में हुंडई क्रेटा ने की 17,016 यूनिट्स की बिक्री
नई दिल्ली । पिछले महीने अप्रैल में हुंडई क्रेटा ने 17,016 यूनिट्स की बिक्री के साथ इस सेगमेंट में टॉप किया है। यह लगातार दूसरा महीना है जब क्रेटा ने मिडसाइज एसयूवी के साथ-साथ ओवरऑल सेगमेंट में भी नंबर-1 का स्थान हासिल किया है।
देश के मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में अप्रैल 2025 के आंकड़ों ने एक बार फिर हुंडई क्रेटा की लोकप्रियता को साबित कर दिया है। पिछले साल अप्रैल में क्रेटा की बिक्री 15,447 यूनिट्स थी, जिससे इस साल उसे लगभग 10 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हासिल हुई है। महिंद्रा स्कॉर्पियो ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है और अप्रैल 2025 में 15,534 यूनिट्स की बिक्री के साथ 5प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। हालांकि, मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा को 6प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा, जिसकी बिक्री अप्रैल में 7,154 यूनिट्स रही। महिंद्रा की दूसरी लोकप्रिय एक्सयूवी700 ने 6,811 यूनिट्स बिकीं और इसे 11प्रतिशत की ग्रोथ मिली।
किआ सेल्टोस ने भी अप्रैल में 6,135 यूनिट्स की बिक्री की, लेकिन 9प्रतिशत की गिरावट देखी गई। वहीं, टोयोटा हाईराइडर ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 4,642 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 43प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि है। टाटा के कई मॉडल्स को इस बार सेल्स में गिरावट का सामना करना पड़ा है। टाटा सफारी की बिक्री में 22प्रतिशत, टाटा हैरियर की 42प्रतिशत और फॉक्सवैगन ताइगुन की 34प्रतिशत की कमी आई है। टाटा कर्व ने 3,149 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, लेकिन पिछले साल के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं।

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का 30 दिन का शांति प्रस्ताव—सुलह या नई चाल?