मुरादाबाद में बड़ा अग्निकांड: रानी नागल गांव में आग से मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के रानी नागल गांव में सोमवार की रात एक बड़े अग्निकांड से हड़कंप मच गया. यहां पुराने कपड़ों के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. जिसने देखते ही देखते आसपास के कई अन्य गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया. शुरुआती जानकारी के अनुसार लगभग पांच गोदामों में आग फैल गई है.
रानी नागल इलाके में करीब 100 से ज्यादा गोदाम हैं जिनमें पुराने कपड़ों से दरी बनाने का काम किया जाता है. इन गोदामों में मजदूर काम करने के बाद रात में यहीं सोते भी हैं. सोमवार रात करीब 8 बजे एक गोदाम से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया. लोगों ने तुरंत पानी डालने की कोशिश की लेकिन हवा तेज होने के कारण आग ने तेजी से कई गोदामों को अपनी गिरफ्त में ले लिया.
घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. मौके पर तुरंत लगभग एक दर्जन दमकल गाड़ियां भेजी गईं और 30 से ज्यादा फायरकर्मी आग बुझाने में जुट गए. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि काफी दूर से दिखाई दे रही थीं. साथ ही यह खतरा भी बढ़ गया था कि आग पास के रिहायशी इलाकों तक न पहुंच जाए क्योंकि करीब 150 से 200 घर आसपास ही स्थित हैं.
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने आसपास के लोगों को उनके घरों से सुरक्षित स्थानों की ओर भेजा. फिलहाल दमकल विभाग की टीमें लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं और स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में आ रही है.
सौभाग्य से अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हालांकि नुकसान का आंकलन अभी किया जा रहा है. प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं कि आग कैसे लगी और क्या सुरक्षा के पर्याप्त उपाय थे या नहीं. फिलहाल गांव में अभी भी दहशत का माहौल है.

सपनों को मिले पहिए : भीमा मारकंडे की 'बैसाखी' से 'आत्मनिर्भरता' तक की प्रेरक यात्रा
Mohan Yadav सरकार के बड़े फैसले, व्यापारियों के लिए राहत की खबर
गर्भावस्था में खानपान का रखें खास ध्यान, सेहत रहेगी बेहतर
ऑनलाइन फ्रॉड का नया तरीका, युवती से लाखों की ठगी
कलिगनर को लेकर पोस्ट पर विवाद, सोशल मीडिया पर तीखी बहस
राजकुमार चौबे बोले- यह सत्ता परिवर्तन नहीं, चेतना का उभार है
Subrahmanyam Jaishankar का फोकस: आर्थिक रिश्तों को नई रफ्तार
Bharatiya Janata Party की सरकार गठन तैयारी तेज, Amit Shah बंगाल के पर्यवेक्षक
RCB से जुड़ी यादों में डूबे Virat Kohli, बोले- ये परिवार जैसा साथ था