थोड़ी देर में एमपी हाईकोर्ट में नए जजों का स्वागत, 18 खाली पद बनी चुनौती
MP High Court: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के 3 नवनियुक्त न्यायाधीश शुक्रवार को पद की शपथ लेंगे। मुख्यपीठ जबलपुर में कोर्ट रूम-1 में समारोह सुबह 10.30 बजे शुरू होगा। एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा जबलपुर के अधिवक्ता अमित सेठ, ग्वालियर से दीपक खोत और पवन द्विवेदी को शपथ दिलाएंगे। इसी के साथ हाईकोर्ट में जजों की संख्या 35 हो गई। 53 जजों के पदों वाले हाईकोर्ट में अभी 18 पद खाली हैं।
दीपक खोत: ग्वालियर महाधिवक्ता कार्यालय में शासकीय अधिवक्ता। नगर निगम और शासन के केसों की पैरवी कर रहे थे।
अमित सेठ: जबलपुर हाईकोर्ट में अपर महाधिवक्ता रहे। खनन-निविदा, अनुबंधों, पर्यावरण कानून व सेवा न्यायशास्त्र में विशेषज्ञता।
पवन द्विवेदी: ग्वालियर में लैंडफिल साइट, मिलावट के खिलाफ लंबित अवमानना केस में न्यायमित्र बनाया था।
केंद्रीय न्याय विभाग ने 26 मई को जारी की थी अधिसूचना
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अनुमति के बाद केंद्रीय न्याय विभाग ने सोमवार 26 मई को अधिसूचना जारी की थी। इसमें जबलपुर के अधिवक्ता अमित सेठ और ग्वालियर से दीपक खोट के साथ ही पवन द्विवेदी के नाम शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि अमित सेठ का नाम पिछले डेढ़ साल से भी लंबे समय से केंद्र में अटका हुआ था। अधिवक्ता अमित सेठ वर्तमान में उप महाधिवक्ता के पद पर पदस्थ हैं। थोड़ी देर में एक्टिंग चीफ जस्टिस नवनियुक्त जजों को शपथ दिलाएंगे।

IND vs AFG: कोहली की जगह चुना गया नया बल्लेबाज, फैंस की नजरें उस पर टिकीं
एशियाई खेलों के लिए T20 टीम का एलान, बुमराह और सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
राजस्थान में ट्रैफिक पुलिस की 'स्ट्राइक': सड़क सुरक्षा अभियान के पहले ही दिन 4,869 वाहनों पर गाज
एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का एक्शन: जैसलमेर में माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराई 100 करोड़ की बेशकीमती जमीन
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला