इंजीनियरिंग छात्र ने होटल में की खुदकुशी, सुसाइड नोट में मां से किया दर्दनाक बयां
राजस्थान के जयपुर के विधायकपुरी थाना इलाके में एक होटल में ठहरे 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने मां के नाम भावुक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें खुद को काबिल बेटा न बन पाने की माफी मांगी है। पुलिस ने शव को एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाकर परिजन को सूचना दे दी है।
नहीं जा रहा था कॉलेज
थानाधिकारी बीएल मीणा ने बताया कि मृतक सत्यम कुमार सिंह, मोतीहारी (पूर्वी चंपारण), बिहार निवासी था और जयपुर स्थित जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। सत्यम पिछले चार दिन से कॉलेज नहीं गया, जिस पर कॉलेज प्रशासन ने गुमशुदगी दर्ज करवाई। बुधवार को परिवहन मार्ग स्थित एक होटल से युवक के खुदकुशी करने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची, दरवाजा नहीं खोलने पर होटल स्टाफ की मदद से कमरा खोला गया, जहां छात्र मृत मिला।
‘मुझे माफ करना…’
छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह काबिल बेटा नहीं बन सका और लालच में आ गया। उसने यह भी बताया कि उससे धोखे से 4 लाख रुपए ले लिए गए, जिसे वह वापस नहीं निकाल पाया। उसने लिखा कि मां, मुझे माफ करना, मुझसे गलती हो गई। मैं उन लोगों के झांसे में आ गया और पैसे ट्रांसफर कर दिए। पुलिस अब छात्र के मोबाइल और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है।

IND vs AFG: कोहली की जगह चुना गया नया बल्लेबाज, फैंस की नजरें उस पर टिकीं
एशियाई खेलों के लिए T20 टीम का एलान, बुमराह और सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
राजस्थान में ट्रैफिक पुलिस की 'स्ट्राइक': सड़क सुरक्षा अभियान के पहले ही दिन 4,869 वाहनों पर गाज
एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का एक्शन: जैसलमेर में माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराई 100 करोड़ की बेशकीमती जमीन
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला