राजस्थान पूर्व मंत्री के निजी सचिव पर जासूसी का संदेह, पाक दूतावास से संदिग्ध संपर्क!
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से बढ़े तनाव के बीच पाक के लिए जासूसी करने वाले भी सक्रिय हो गए। राजस्थान इंटेलिजेंस ने जैसलमेर में रोजगार विभाग में सहायक प्रशासनिक अधिकारी (एएओ) व कांग्रेस के पूर्व मंत्री शाले मोहम्मद के निजी सहायक रह चुके शकूर खां को गुरुवार को जासूसी करने का संदेह होने पर हिरासत में लिया है।
आरोपी शकूर खां को जैसलमेर से बुधवार देर रात को जयपुर इंटेलिजेंस मुख्यालय में लाकर पूछताछ की जा रही है। यहां पर भारतीय खुफिया एजेन्सियों के अधिकारी आरोपी से पाकिस्तान में किससे संबंध रहे और भारतीय सेना व सामरिक क्षेत्र की क्या सूचनाएं उपलब्ध करवाई, इस संबंध में पूछताछ कर रही है। हालांकि पुख्ता सबूत मिलने के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा सकेगी।
जानकारी के अनुसार, शकूर खान की पाकिस्तान के सिंध प्रांत के रहिमियार खान, सक्खर, घोटकी आदि क्षेत्रों में नजदीकी रिश्तेदारी है। शकूर खान वर्ष 2009 से 2013 में पोकरण विधायक शाले मोहम्मद के कार्यकाल और 2019 से 2023 तक कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार के कार्यकाल के समय निजी सचिव रहा।
वहीं, जिला रोजगार अधिकारी का कहना है कि एजेन्सियों ने जब यह कार्रवाई की तब ही उन्हें इस संबंध में जानकारी मिली।

आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने विधायक प्रीतम सिंह लोधी की टिप्पणी पर जताई कड़ी आपत्ति
PHE में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, क्लर्क के इशारे पर पहुंचा पम्प अटेंडेंट
दिल्ली-NCR में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISI के दो एजेंट गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में पदोन्नति आरक्षण की राह आसान: ST-SC वर्ग के लिए बनेगा 'क्वांटिफिएबल डेटा'
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
Pappu Yadav के बयान से मचा विवाद, महिलाओं को लेकर टिप्पणी पर बवाल
रायपुर में कमिश्नरेट का खौफ: सेंट्रल जोन पुलिस ने 159 वारंटियों को दबोचा