हाइवे पर खूनी खेल: मछली लेकर लौट रहे ड्राइवर को बदमाशों ने मारी गोली, मौके पर मौत
बिहार में अपराध की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. आए दिन हो रही लूट, हत्या, डकैती और दुष्कर्म जैसी घटनाओं से प्रदेश में डर का माहौल है. ऐसा ही एक मामला मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है, जहां बदमाशों ने पिकअप ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी है. इसके बाद वह उसका शव सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गए. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र से पिकअप ड्राइवर की गोली मारकर हत्या करने की घटना सामने आई है. मृतक की पहचान मानिकपुर गांव के रहने वाले राजकुमार (38) के तौर पर हुई है. मंगलवार की रात राजकुमार बाजार समिति से मछली लेने के लिए गया था. वह मछली लेकर लौट ही रहा था कि इस बीच रास्ते में बदमाशों ने उसे सीने में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. रात में 2 बजे पत्नी ने पति राजकुमार को फोन किया, लेकिन इस बीच मोबाइल फोन स्विच ऑफ था.
खून से लथपठ मिला शव
घटना की जानकारी होते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने देखा कि एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ मछली से भरे ट्रक के पीछे पड़ा हुआ था. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं, मौके से पुलिस को गोली का एक खाली खोखा भी बरामद हुआ है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दी थी. इस दौरान सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी. ये सभी लोग हत्यारों की गिरफ्तार की मांग कर रहे थे.
‘लूट के लिए नहीं हुई हत्या’
जाम की सूचना पर सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने मौके पर पहुंचकर लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत कराया. घटना की जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पिकअप का गेट खुला हुआ था. गाड़ी के पीछे राजकुमार का शव पड़ा हुआ था. गाड़ी की चाबी भी वहीं पड़ी हुई थी. पुलिस ने लूट के लिए नहीं हत्या करने की बात से इंकार किया है. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों की जांच शुरू कर दी है.
मामले में ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि वारदात कहीं और की गई है. प्लान के तहत शव को पोखरैरा टोल प्लाजा के पास रख दिया गया है. जल्द हत्यारों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका