दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक का नया अवतार, अब शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर
दिल्ली में कई शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनकर तैयार हो चुका है. ऐसा ही एक तीस हज़ारी कोर्ट परिसर से काम करना शुरू कर दिया है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लगभग 33 ऐसी स्वास्थ्य सुविधाओं का उद्घाटन करेंगी. दिल्ली स्थित जेएलएन स्टेडियम में 31 मई को इसका औपचारिक उद्घाटन होगा.
दिल्ली की सत्ता संभालने के बाद रेखा सरकार ने 553 मौजूदा मोहल्ला क्लिनिकों को ‘शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ (यू-एएएम) में अपग्रेड करने का फैसला किया था. इन आरोग्य मंदिरों में योग कक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी. ये आयुष्मान आरोग्य मंदिर रविवार को छोड़कर सुबह 9.30 से दोपहर 3.30 बजे तक मुफ्त सेवाएं प्रदान करेंगे.
हर सेंटर में एक MBBS डॉक्टर इंचार्ज होगा
दिल्ली में मौजूदा मोहल्ला क्लिनिकों को ‘शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ में अपग्रेड करने का का शुरू है.मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल ही में घोषणा की है कि 1,139 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एएएम) स्थापित करने के लिए 1,749 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है. इसमें 14 तरह के टेस्ट इनहाउस होंगे जिनकी रिपोर्ट 30 मिनट में आएगी जबकि 79 तरह के टेस्ट आउटसोर्स्ड रहेंगे.
- महिलाओं के लिए गर्भपात से पहले और बाद के उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी
- आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में वेलनेस सेंटर की सुविधा भी उपलब्ध होगी
- हफ्ते में दो दिन योग क्लासेज भी सेंटर में दी जाएगी
- आयुष्मान मंदिरों में फैमिली प्लानिंग कंसल्टेंसी भी उपलब्ध रहेगी
- नेशनल लेवल के वैक्सीनेशन और हेल्थ ड्राइव से सेंटर जुड़ेंगे
- सुबह 9.30 से दोपहर 3.30 बजे तक आयुष्मान आरोग्य मंदिर फ्री ऑफ कॉस्ट सुविधा देंगे
- हर एक सेंटर में एक MBBS डॉक्टर इंचार्ज होगा
- इसके साथ ही एक नर्स, मल्टी पर्पस स्टाफ और सफाईकर्मी कार्यरत रहेंगे
AAP ने की थी मोहल्ला क्लिनिक पहल की शुरूआत
दिल्ली में साल 2015 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद मोहल्ला क्लिनिक पहल की शुरूआत की गई थी. वहीं साल 2022 के अंत तक राष्ट्रीय राजधानी में कुल 553 ऐसे मोहल्ला क्लिनिक स्थापित किए गए. इसका मकसद गरीब तबकों के साथ महिलाओं समेत हर नागरिक को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना था. हालांकि, इसमें अनियमितता और संचालन से जुड़ी घोटाले भी उजागर हुए थे, जिसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई थी.

राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका