रामपुर के टांडा में 15 हजार पासपोर्ट बने, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के टांडा कस्बा में लगभग 15 हजार से अधिक लोगों के पासपोर्ट बने हुए हैं. एक छोटे से कस्बे में इतनी बड़ी संख्या में बने पासपोर्ट को लेकर पुलिस भी अलर्ट हो गई है. मुरादाबाद में हुई सोना तस्करी के बाद पुलिस उन लोगों की ट्रैवेल हिस्ट्री को चेक कर रही है जिनके पासपोर्ट बने हुए हैं. पुलिस की खुफिया विभाग की टीम टांडा में बने पासपोर्टों की जांच कर रही हैं. करीब 18 से अधिक लोगों के पासपोर्ट बने हुए हैं. उनकी ट्रैवल हिस्ट्री को भी चेक किया जा रहा है. एसपी रामपुर के अनुसार, जिन लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री ज्यादा है. उनकी भी जांच करवाई जा रही है. पुलिस को जानकारी मिली है कि टांडा में रहने वाले 150 युवक तस्करी में शामिल हैं.
मुरादाबाद पुलिस के द्वारा सोना तस्करी करने के मामले में रामपुर जिले के टांडा क्षेत्र के मोहम्मद मुतालिब, शाने आलम, जहीरूद्दीन और जुल्फिकार अली 23 मई को दुबई की फ्लाइट से मुंबई पहुंचे थे. मुंबई से फ्लाइट लेकर दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर उतरे थे. यहां से टैक्सी करके रामपुर पहुंचे थे, तभी दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर मुरादाबाद जिले में बाईपास के पास बंद पड़े टोल प्लाजा पर कुछ लोगों ने कस्टम ऑफिसर बताकर उनकी कार को रुकवा लिया था. जांच के बहाने तमाम लोगों को एक जंगल में ले गए थे. इस दौरान तस्कर का एक साथी चलती गाड़ी से कूद कर भाग निकला था. उसने नजदीकी गांव वालों को किडनैपिंग की जानकारी दी थी.
तस्करों के पेट से मिले 29 कैप्सूल
ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी थी. ग्रामीणों से मिली जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दो किडनैपर और चार सोना तस्करों को पकड़ लिया गया था. चारों के पेट से पुलिस को 29 कैप्सूल मिली थीं. जिनका वजन लगभग 30 ग्राम से लेकर 40 ग्राम है. इन कैप्सूलों की कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है.
कौन है सोना तस्करों का फाइनेंसर?
मुरादाबाद पुलिस ने सोना तस्करी में फाइनेंस कर रहे शाहिद को पकड़ा है. शाहिद इस तस्करी गैंग का फाइनेंसर है जो खुद गैंग का मेंबर है. यह फाइनेंसर तस्करों को दुबई भेजा करता था जिन्हें 20 हजार से लेकर 40 हजार रुपए एक बार तस्करी करने के दिए जाते थे. मुरादाबाद पुलिस ने चार सोना तस्करों के पास से उनके पेट से 29 सोने के कैप्सूल बरामद किए हैं. तस्करों के पास से जो कैप्सूल बरामद किए गए हैं उनका वजन 1 किलो से ज्यादा है. मुरादाबाद पुलिस के द्वारा जो सोना बरामद किया है उसकी कीमत लगभग 1 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है.

Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
क्रिकेट में अंडरवर्ल्ड की एंट्री: टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम पर फिक्सिंग का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने।
गुजरात में 2500 करोड़ का साइबर घोटाला, बैंक अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार
11 साल के मासूम की निर्मम हत्या, नीले ड्रम में मिला शव
भोपाल में लेंसकार्ट विवाद गरमाया, ड्रेस कोड के विरोध में तिलक-कलावा कार्यक्रम
टीकमगढ़ में बड़ा हादसा: सागर रोड पर पलटी बस, 15 यात्री घायल
सप्लाई चेन मजबूत: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में नहीं होगी पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी।