विवादों में अमेठी पुलिस: 'कट्टे का जुगाड़ कर ब्राह्मण को जेल भेजने' की बात पर दरोगा की सफाई, सपा हमलावर!
उत्तर प्रदेश के अमेठी में वायरल हो रहे एक दरोगा के ऑडियो क्लिप पर पुलिस की सफाई आ गई है. पुलिस ने दावा किया है कि ऑडियो तो सही है, लेकिन इसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. खुद दरोगा ने भी इस ऑडियो की पुष्टि की है. कहा कि इसमें जिसे मुखबिर बताया जा रहा है, वह कोई मुखबिर नहीं, बल्कि एक छंटा हुआ अपराधी है और उसे पुलिस एक मामले में पकड़ कर थाने ले आई थी. इसी के साथ दरोगा ने किसी ब्राह्मण को जेल भेजने की बात को भी खारिज किया है.
दरोगा हेम नारायण सिंह ने बताया कि वायरल हो रहा आडियो उनका ही है. लेकिन जिस तरह से इसे बताया जा रहा, ऐसी कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति से बातचीत का ऑडियो वायरल किया जा रहा है, खुद उसे ही पुलिस ने एक मामले में बैठा रखा था और उससे पूछताछ हो रही थी. दरोगा के इस जवाब के बाद भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. पूछा जा रहा है कि क्या ऐसे ही पुलिस किसी को भी तमंचे के साथ जेल भेजती है, दूसरा सवाल यह कि क्या पुलिस की सह पर अवैध तमंचे खरीदे और बेचे जाते हैं?
क्या है ऑडियो में?
अमेठी में वॉयरल ऑडियो में दो लोगों की आवाजें आ रही हैं. एक आवाज दरोगा हेम नारायण सिंह का बताया जा रहा है. वहीं दूसरी आवाज मुखबिर हिमांशु की है. इस ऑडियो में दारोगा हिमांशु को कह रहे हैं कि दो घंटे के अंदर एक 315 बोर तमंचे की व्यवस्था करो. वह कह रहे हैं कि यही तमंचा दिखाकर एक ब्राह्मण को जेल भेजना है. उसे थाने में बैठा रखा है. फिर दरोगा कहते हैं कि जो भी पैसा लगेगा देंगे, लेकिन इसे जेल भेजना है.
पुलिस ने जारी किया प्रेस नोट
इस मामले में खूब किरकिरी होने के बाद अमेठी पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर सफाई दी है. पुलिस ने अपने प्रेसनोट में बताया कि जिस व्यक्ति का ऑडियो वायरल हो रहा है, वह अपराधिक किस्म का आदमी है. आठ मई को उसे पूछताछ के लिए थाने में बुलाया गया था. इसका पूरा रिकार्ड पुलिस के पास मौजूद है. वहीं, ऑडियो में जिस ब्राह्मण व्यक्ति को जेल भेजने की बात हो रही है, ऐसे किसी व्यक्ति को न तो थाने लाया गया और न ही चालान किया गया है.
कल से वायरल हो रहा ऑडियो
बता दें कि अमेठी के मुसाफिरखाना थाने में तैनात एक दरोगा का ऑडियो शनिवार से ही सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस ऑडियो में एक ब्राह्मण व्यक्ति को थाने में बैठाने की बात कही जा रही है. दावा किया जा रहा है कि दरोगा किसी मुखबिर से बात कर उसे एक कट्टा लाने को कह रहा है. मुख्य विपक्षी पार्टी सपा ने इस ऑडियो पर बवाल काटना शुरू कर दिया है. सपा ने आरोप लगाया है कि इस सरकार में पहले दलितों और पिछड़ों को निशाना बनाया गया और अब ब्राह्मणों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है.

कर्नाटक कांग्रेस में मचे घमासान का पटाक्षेप, रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे के विवाद पर लगा पूर्णविराम
Gold-Silver Rate: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; जानें ताजा भाव
व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर
भारत ने डेब्यूटेंट मानव सुथार पर जताया भरोसा, अफगानिस्तान के खिलाफ मिला मौका
DA में 2% बढ़ोतरी का ऐलान! जुलाई से इन कर्मचारियों की सैलरी में होगा इजाफा
भाजपा नेता की हत्या के बाद पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, सात थानों के प्रभारियों पर गिरी गाज
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत
गहने गिरवी रख खेती को आधुनिक बनाया, अब सरकारी भुगतान का इंतजार
राजस्थान में प्री-मानसून की झमाझम बारिश, पिछले 5 साल से लगातार सामान्य से अधिक वर्षा का रिकॉर्ड
CM शिवकुमार का बड़ा आदेश, ऐप से दर्ज होगी कर्मचारियों की हाजिरी