मंदिर में जेपी नड्डा और CM भजनलाल 12 मिनट अंधेरे में फंसे, बिजली गुल से हड़कंप
JP Nadda in Jaipur: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर जयपुर आए। वे रात करीब 10 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में दर्शन करने गए। दोनों नेताओं ने जैसे ही मंदिर में प्रवेश किया, वैसे ही बिजली गुल हो गई। वीवीआइपी मूवमेंट के दौरान मंदिर में बिजली गुल होते ही वहां मौजूद अफसरों में खलबली मच गई। मंदिर प्रबंधन ने आनन-फानन में जनरेटर चलाया, तब बिजली सप्लाई बहाल हुई। इस दौरान दोनों नेता करीब 12 मिनट तक अंधेरे में रहे।
वहीं, मामले के बाद डिस्कॉम प्रबंधन में खलबली मची हुई है। मामले में जिम्मेदार बिजली इंजीनियरों पर गाज गिर सकती है। बताया जा रहा है कि तिलक नगर में 33 केवी सब- स्टेशन में तकनीकी खराबी आने के कारण मंदिर में बिजली गुल हुई। मोतीडूंगरी गणेश मंदिर पंचवटी सब-डिवीजन के अधीन है और इस सब-डिवीजन का जिम्मा अधिशासी अभियंता एनके अग्रवाल के जिम्मे है।
इस मामले में जयपुर डिस्कॉम के जनसंपर्क अधिकारी राजेन्द्र त्रिवेदी से बात की तो उन्होंने कहा कि सोमवार को इस मामले में सर्कल एसई से रिपोर्ट मिलने पर ही जानकारी दी जाएगी।
तिलक नगर के 33/11 सब-स्टेशन में फॉल्ट के कारण गई थी बिजली
जिम्मेदार ये बोले
मैं इस मामले में कुछ भी बोलने के लिए अधिकृत नहीं हूं। मामले की जानकारी डिस्कॉम जनसंपर्क अधिकारी से ले सकते हैं।
–अनिल टोडवाल, अधीक्षण अभियंता, दक्षिण सर्कल

कर्नाटक कांग्रेस में मचे घमासान का पटाक्षेप, रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे के विवाद पर लगा पूर्णविराम
Gold-Silver Rate: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; जानें ताजा भाव
व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर
भारत ने डेब्यूटेंट मानव सुथार पर जताया भरोसा, अफगानिस्तान के खिलाफ मिला मौका
DA में 2% बढ़ोतरी का ऐलान! जुलाई से इन कर्मचारियों की सैलरी में होगा इजाफा
भाजपा नेता की हत्या के बाद पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, सात थानों के प्रभारियों पर गिरी गाज
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत
गहने गिरवी रख खेती को आधुनिक बनाया, अब सरकारी भुगतान का इंतजार
राजस्थान में प्री-मानसून की झमाझम बारिश, पिछले 5 साल से लगातार सामान्य से अधिक वर्षा का रिकॉर्ड
CM शिवकुमार का बड़ा आदेश, ऐप से दर्ज होगी कर्मचारियों की हाजिरी