दिल्ली में कोरोना के 24 घंटे में 47 नए मामले, सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ी
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देशभर से कोरोना वायरल फिर से पैर पसार रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 47 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि राहत कि बात यह है कि दो दिन से कोरोना के मामले कम होने लगे हैं और रिकवरी बढ़ी है।
वहीं, दिल्ली में कोरोना से एक 22 वर्षीय युवती की मौत हुई है। उन्हें पहले से फेफड़े की बीमारी थी। टीबी ठीक होने के बाद फेफड़े में परेशानी हुई थी।
दिल्ली में कितने एक्टिव केस हैं?
पिछले 24 घंटे में कोरोना के 82 मरीज ठीक हुए हैं। दिल्ली में अभी 483 सक्रिय मरीज हैं और 439 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक कुल चार मरीजों की मौत हुई है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले रविवार को 24 घंटे में कोरोना के 61 नए केस सामने आए थे। कोरोना के मरीजों में बुखार, खांसी, जुकाम, गले में खराश और सिर में दर्द जैसे लक्षण दिख रहे हैं। वहीं, गुरुग्राम में रविवार को कोविड-19 के चार केस मिले थे। चिकित्सकों ने कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
देश में एक्टिव मामले 4,000 के करीब पहुंचे
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामले 4,000 के करीब पहुंच गए हैं। सोमवार यानी 2 जून सुबह 8 बजे तक देश में कोविड-19 के एक्टिव केस 3,961 हैं। इस साल जनवरी से अब तक देश में कोविड-19 से कुल मौतों की संख्या 32 हो गई है। वहीं, बीते रविवार से देश में कोरोना से चार मौतें हुईं।

IND vs AFG: कोहली की जगह चुना गया नया बल्लेबाज, फैंस की नजरें उस पर टिकीं
एशियाई खेलों के लिए T20 टीम का एलान, बुमराह और सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
राजस्थान में ट्रैफिक पुलिस की 'स्ट्राइक': सड़क सुरक्षा अभियान के पहले ही दिन 4,869 वाहनों पर गाज
एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का एक्शन: जैसलमेर में माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराई 100 करोड़ की बेशकीमती जमीन
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला