पूर्वी दिल्ली में मैकेनिकों ने सड़कों को बना दिया वर्कशॉप, यातायात बाधित
पूर्वी दिल्ली: मैकेनिकों ने यमुनापार में सड़कों को ही अपना ऑटोमोबाइल वर्कशॉप बना लिया है। वे फुटपाथ पर औजार रखते हैं। सड़क पर ही वाहनों की मरम्मत करते हैं। यह काम किसी एक सड़क पर नहीं, बल्कि कई इलाकों में हो रहा है। इन्हें कोई रोकता नहीं। इसका नतीजा यह है कि सड़कों पर यातायात प्रभावित हो रहा है। इनके कारण सड़कें संकरी होती जा रही हैं और हादसों की आशंका बढ़ रही है।
कोटला रोड पर दोनों तरफ हो रही वाहनों की मरम्मत
संजय झील से आगे कोटला रोड पर दोनों तरफ वाहनों की मरम्मत हो रही है। मैकेनिक सड़क पर ही यह काम करते हैं। उन्हें इस बात की जरा भी परवाह नहीं है कि इससे यातायात प्रभावित हो रहा है। क्योंकि नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करती। यहां दो दर्जन से अधिक मैकेनिक सड़क पर ही वाहनों की मरम्मत करते हैं। ऑटो की पार्किंग भी परेशानी बन रही है।
झील खुरंजा में मैकेनिक बन रहे परेशानी
झील खुरंजा इलाके में सड़क से निकलना मुश्किल हो रहा है। यहां मैकेनिक दुकानों के सामने सड़क पर ही वाहनों की मरम्मत करते हैं। कोई बाइक रिपेयर करता नजर आता है तो कोई कार कटिंग करता नजर आता है। सभी का कार्यस्थल सड़क पर ही है। पुलिस गश्त करती है, लेकिन किसी को रोकती नहीं। इसी तरह नगर निगम के अधिकारी भी खामोश हैं।
स्वामी दयानंद मार्क पर होती है वाहनों की रिपेयर
कृष्णा नगर के पास स्वामी दयानंद मार्ग पर वाहनों की रिपेयर होती है। रिपेयर के साथ-साथ इस मुख्य मार्ग पर डेंटिंग और पेंटिंग का काम भी होता है। मैकेनिक सड़क की एक लेन पर कब्जा जमाए रहते हैं। इससे आने-जाने वालों को परेशानी होती है। यहां सर्विस रोड पर भी मैकेनिकों का कब्जा रहता है। इसी तरह अशोक नगर में भी मैकेनिक सड़क पर वाहनों की रिपेयर करते हैं। बैंक एन्क्लेव मिनी स्टेडियम के पास भी यही हो रहा है।

IND vs AFG: कोहली की जगह चुना गया नया बल्लेबाज, फैंस की नजरें उस पर टिकीं
एशियाई खेलों के लिए T20 टीम का एलान, बुमराह और सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
राजस्थान में ट्रैफिक पुलिस की 'स्ट्राइक': सड़क सुरक्षा अभियान के पहले ही दिन 4,869 वाहनों पर गाज
एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का एक्शन: जैसलमेर में माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराई 100 करोड़ की बेशकीमती जमीन
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला