'रेड 2' से बाहर क्यों हुईं इलियाना? एक्ट्रेस ने खुद बताई वजह
Ileana D'Cruz: पिछले महीने यानी मई में अजय देवगन की फिल्म 'RAID 2' रिलीज हुई थी, इस फिल्म ने काफी सुर्खियां बटोरी. इस फिल्म में पुरानी कास्ट शामिल थी, लेकिन इलियाना की जगह वाणी कपूर को मालिनी पटनायक के रोल में कास्ट किया गया था. हालांकि, शुरुआत में सभी ने इस पर सवाल उठाया था, लेकिन एक्ट्रेस ने किरदार को काफी अच्छे से निभाया है. इलियाना पिछले साल फिल्म दो और दो प्यार में देखा गया था, जिसके बाद उनके फैंस को उम्मीद थी कि वो 'RAID 2' में दिखेंगी.
साल 2018 में अजय देवगन की फिल्म 'RAID' रिलीज हुई थी, इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था. साथ ही लोगों ने इलियाना और अजय देवगन की जोड़ी को भी पसंद किया था. हालांकि, इस फिल्म में वाणी कपूर ने उन्हें रिप्लेस कर दिया. हाल ही में इलियाना ने 'RAID 2' का हिस्सा नहीं होने को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कि 'RAID' बहुत खास फिल्म है और उससे भी खास मालिनी पटनायक का किरदार निभाना था.
‘मुझे फिल्म ऑफर हुई थी’
एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर सवाल-जवाब का सेशन रखा, जिसमें उनके फैंस ने कई सारे सवाल पूछे. उन्हीं में से एक ने 'RAID 2' को याद करते हुए फिल्मों में उनकी वापसी को लेकर सवाल किया. इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए लिखा, 'RAID 2' के मेकर्स ने मुझे फिल्म ऑफर की थी, लेकिन हम शेड्यूल तय नहीं कर सके क्योंकि मैंने हाल ही में अपने बच्चे को जन्म दिया है और इस समय मेरी प्रायोरिटी बहुत अलग हैं.
वाणी कपूर की तारीफ
साथ ही इलियाना ने फिल्म में वाणी की एक्टिंग की भी तारीफ की है. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मैंने जितने भी प्रोमो देखे हैं, उनमें वाणी बहुत प्यारी लगी हैं और मुझे यकीन है कि उन्होंने अपने किरदार में अपना प्यारा लाया है. एक्ट्रेस ने फिल्म के डायरेक्टर और अजय के साथ काम करने को अपना अच्छा एक्सपीरियंस बताया था. 1 मई 2025 को राज कुमार गुप्ता की डायरेक्शन में बनी 'RAID 2' रिलीज हुई थी. इस फिल्म में रितेश देशमुख विलेन के तौर पर नजर आए थे.

एशियाई खेलों के लिए T20 टीम का एलान, बुमराह और सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
राजस्थान में ट्रैफिक पुलिस की 'स्ट्राइक': सड़क सुरक्षा अभियान के पहले ही दिन 4,869 वाहनों पर गाज
एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का एक्शन: जैसलमेर में माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराई 100 करोड़ की बेशकीमती जमीन
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'