सीमा पर मिला 'रहस्यमय' शवों का जोड़ा: जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम और ID कार्ड के साथ युवक-नाबालिग लड़की के शव, जांच जारी
राजस्थान के जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास 15 साल की नाबालिग लड़की और एक युवक के शव मिले हैं. शव करीब 6-7 दिन पुराने बताए जा रहे हैं. शवों के पास पाकिस्तानी सिम और आईडी कार्ड भी मिले हैं. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि जिस लड़का- लड़की की लाश मिली हैं. वह पाकिस्तानी हो सकते हैं. दोनों की मौत कैसे हुई. इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी से मिली जानकारी के मुताबिक भारत-पाकिस्तान तारबंदी के करीब 10 से 12 किलोमीटर अंदर भारतीय सीमा के सादेवाला इलाके में ये दोनों शव मिले हैं. तनोट पुलिस ने दोनों शवों को रामगढ़ सीएचसी की मॉर्च्यूरी में रखवाया है. पोस्टमार्टम के बाद ही दोनों की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा. लड़की और लड़के भारत के रहने वाले थे या पाकिस्तान के इसकी जांच की जा रही है.
पाकिस्तानी आईडी और सिम कार्ड भी बरामद
बॉडी के पास मिले आईडी कार्ड में युवक का नाम रवि कुमार पुत्र दीवाना पोस्ट ऑफिस गुलाम हुसैन लिगारी, घोटकी सिंध, पाकिस्तान बताया जा रहा है. वही लड़की नाबालिक बताई जा रही है, जिसका नाम शांति बाई पुत्री गुलोजी है. दोनों एक ही जिले के अलग-अलग गांव के निवासी हैं. जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की सिम और ID कार्ड के साथ मिले शवों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों, सीमा सुरक्षा बल, जैसलमेर पुलिस जांच में जुट गई है.
सभी पहलुओं पर जांच में जुटी एजेंसियां
आस-पास के गांवों में भी पूछताछ की जा रही है. हो सकता है कि दोनों पाकिस्तान से वीजा लेकर जैसलमेर में रह रहे हो. इसके साथ ही तारबंदी पार कर आने की आशंका भी जताई जा रही है. एजेंसियां सभी पहलुओं को लेकर जांच में जुट गई है और लड़का-लड़की के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों पाकिस्तान में रहते थे या भारत में रहते थे. उनकी मौत कैसे हुई और उनके शव यहां कैसे पहुंचे. सभी एंगल से जांच की जा रही है.

भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदा, 1 की मौत, 8 घायल
IND vs AFG: कोहली की जगह चुना गया नया बल्लेबाज, फैंस की नजरें उस पर टिकीं
एशियाई खेलों के लिए T20 टीम का एलान, बुमराह और सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
राजस्थान में ट्रैफिक पुलिस की 'स्ट्राइक': सड़क सुरक्षा अभियान के पहले ही दिन 4,869 वाहनों पर गाज
एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का एक्शन: जैसलमेर में माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराई 100 करोड़ की बेशकीमती जमीन
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'