आप प्रमुख केजरीवाल का हमला तेज, बोले – मोदी सरकार की गारंटी सिर्फ जुमला
नई दिल्ली, आम आदमी पार्टी ने रविवार को दिल्ली में झुग्गियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी की गारंटी झूठी, फर्जी और नकली है। आगे कभी जिंदगी में मोदी की गारंटी पर भरोसा मत करना। केजरीवाल ने कहा कि चुनाव के समय मोदी जी ने आपको गारंटी दी थी कि ‘जहां झुग्गी-वहां मकान।’ उनका मतलब था- ‘जहां झुग्गी-वहां मैदान।’ वह यह कहना चाहते थे मुझे वोट दे दो, मैं सारी झुग्गियां तोड़ दूंगा और मैदान बना दूंगा। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि इसी जंतर-मंतर से जैसे कांग्रेस का सफाया किया गया था, वैसे ही बीजेपी की भी सरकार जाएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी झुग्गियों पर बुलडोजर चलवाती रही, तो रेखा गुप्ता की सरकार तीन साल से ज्यादा नहीं चल पाएगी। उन्होंने बीजेपी-कांग्रेस को भाई-बहन बताते हुए दिल्ली के लोगों को एक कसम भी खिलवा दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी, कांग्रेस एक जैसी पार्टी हैं। दिल्ली का चुनाव दोनों ने मिलकर लड़ा। दोनों पार्टियों का एक ही सिस्टम है।
आम आदमी पार्टी के आने से पहले कांग्रेस ने भी खूब झुग्गियां तोड़ी। बीजेपी-कांग्रेस अमीरों की पार्टियां है। केवल आम आदमी पार्टी देश की पार्टी ही जनता की पार्टी है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली के 40 लाख लोग झुग्गियों में रहते हैं। अगर ये इक_े हो गए तो किसी की औकात नहीं कि वह आपकी झुग्गियां तोड़ दे। इसी के साथ उन्होंने कार्यक्रम में आए लोगों को एक शपथ भी दिलवा दी कि आज के बाद कभी भी बीजेपी और कांग्रेस को वोट नहीं दूंगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी ने 75 साल में कभी भी स्कूल-अस्पताल, बिजली-पानी पर बात नहीं की। ये केवल लूटने का काम करते हैं।

IND vs AFG: कोहली की जगह चुना गया नया बल्लेबाज, फैंस की नजरें उस पर टिकीं
एशियाई खेलों के लिए T20 टीम का एलान, बुमराह और सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
राजस्थान में ट्रैफिक पुलिस की 'स्ट्राइक': सड़क सुरक्षा अभियान के पहले ही दिन 4,869 वाहनों पर गाज
एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का एक्शन: जैसलमेर में माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराई 100 करोड़ की बेशकीमती जमीन
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला