नहर बनी काल: भांजी को बचाने उतरे मामा की भी गई जान, दोनों की डूबकर मौत
राजस्थान के फलोदी के नोख थाना क्षेत्र में नहर में डूबने से एक मामा-भांजी की मौत हो गई. मामा भांजी को बचाने के लिए नहर में उतरे थे. लेकिन वह न अपनी जान बचा पाए और न ही अपनी भांजी की और दोनों की मौत हो गई. मृतक लड़की के पिता ने थाने में घटना की जानकारी दी. मृतका के पिता ने बताया कि उसकी 12 साल की बेटी पपीता कालबेलिया की नहर में डूबने से मौत हो गई. वहीं पारसनाथ कालबेलिया ने बताया कि उसके भाई सोमनाथ की नहर में डूबने से मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि दोनों मृतक आपस में मामा-भांजी है. नोख थानाधिकारी शारदा बिश्नोई ने बताया कि पालडी सिध्दा बोरूंदा के रहने वाले मृतक सोमनाथ कालबेलिया और महादेव नगर बोरूंदा की रहने वाली पपीता कालबेलिया नोख मे खेती का काम करने आए थे. इस दौरान वह नहर क्षेत्र में घूमने गए, जहां पपीता एक रस्सी बांधकर बच्चों को लेकर नहाने के लिए नहर में उतर गई.
नहीं बचा पाए अपनी जान
इस दौरान अचानक रस्सी खुल गई और बच्चों के साथ पपीता कालबेलिया नहर में बहने लगी. उसने अपने मामा सोमनाथ कालबेलिया को बचाने के लिए आवाज लगाई. अपनी भांजी और दो मासूम बच्चों को पानी में बहता देखकर सोमनाथ तुरंत पानी में कूद गया. इसके बाद बच्चों को सोमनाथ ने नहर से बाहर उछालकर फेंक दिया और उनकी जान बचा ली. लेकिन वह अपनी भांजी और अपनी जान नहीं बचा पाया.
मौके पर पहुंची गोताखोरों की टीम
सोमनाथ और पपीता नहर से नहीं निकल पाए और उनकी नहर में डूबने से मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. दोनों के शव नहर से बाहर निकाले गए, जिसके बाद दोनों मृतकों के शव को नोख सीएचसी मोर्चरी में रखवाया गया है. मामा-भांजी की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका