विधानसभा अध्यक्ष की संसदीय पद्धतियों की अध्ययन यात्रा— फ्रांस और जर्मनी की सात दिवसीय यात्रा से लौटे — विधानसभा अधिकारियों ने श्री देवनानी की जयपुर पहुंचने पर की अगवानी
जयपुर, 26 जून। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी फ्रांस और जर्मनी की संसदीय परंपराओं और पद्धतियों की सात दिवसीय अध्ययन यात्रा के बाद गुरुवार को तीन बजे दिल्ली पहुंचे, जहां से वे वायुयान से जयपुर लौटे। जयपुर हवाई अड्डे पर श्री देवनानी की विशिष्ट सहायक श्री के के शर्मा के साथ विधानसभा के अधिकारियों ने अगवानी की। श्री देवनानी ने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के तत्वाधान में फ्रांस और जर्मनी की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के अध्ययन के लिए यह यात्रा की। इस यात्रा के तहत श्री देवनानी ने दोनों देशों के सदनों के अवलोकन के साथ वहां के ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का दौरा भी किया।
इस अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान श्री देवनानी ने न केवल संसदीय संरचनाओं का अध्ययन किया, बल्कि भारतीय दृष्टिकोण से लोकतंत्र, सांस्कृतिक बोध और सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रभावी ढ़ंग से प्रस्तुत किया।
श्री देवनानी ने कहा कि इस अध्ययन यात्रा मैं उन्होंने भारत की चेतना को यूरोप की संसदों में स्पंदित होते अनुभव किया और राजस्थान की मिट्टी की महक वहाँ के लोकतंत्र में घुलती दिखी। राजस्थान केवल भौगोलिक इकाई नहीं बल्कि एक वैश्विक संस्कृति का वाहक है। उन्होंने लोकतंत्र के आधुनिक स्वरूप को भारत की परंपरा, सहिष्णुता, और सहभागिता के साथ जोड़ते हुए यूरोप में एक नया विमर्श आरंभ किया।
श्री देवनानी ने फ्रांस और जर्मनी के विभिन्न राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं अकादमिक संस्थानों का दौरा कर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, संसदीय कार्यप्रणालियों और सामाजिक विकास के विविध पहलुओं का अध्ययन किया। इस दौरान उन्होंने जर्मनी तथा फ्रांस की लोकतांत्रिक संस्थाओं का अवलोकन किया और वरिष्ठ सांसदों, नीति-निर्माताओं तथा भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से संवाद भी किया। श्री देवनानी ने प्रवासी भारतीयों के सुझावों को सुना और संबंधित मंत्रीगण से उनके समाधान कराये जाने का भरोसा दिलाया।
यह यात्रा ‘राजस्थान-2047: वैश्विक नेतृत्व की ओर’ दृष्टिकोण के तहत राज्य के युवाओं, नीति-निर्माताओं और नागरिक समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

कर्नाटक कांग्रेस में मचे घमासान का पटाक्षेप, रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे के विवाद पर लगा पूर्णविराम
Gold-Silver Rate: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; जानें ताजा भाव
व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर
भारत ने डेब्यूटेंट मानव सुथार पर जताया भरोसा, अफगानिस्तान के खिलाफ मिला मौका
DA में 2% बढ़ोतरी का ऐलान! जुलाई से इन कर्मचारियों की सैलरी में होगा इजाफा
भाजपा नेता की हत्या के बाद पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, सात थानों के प्रभारियों पर गिरी गाज
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत
गहने गिरवी रख खेती को आधुनिक बनाया, अब सरकारी भुगतान का इंतजार
राजस्थान में प्री-मानसून की झमाझम बारिश, पिछले 5 साल से लगातार सामान्य से अधिक वर्षा का रिकॉर्ड
CM शिवकुमार का बड़ा आदेश, ऐप से दर्ज होगी कर्मचारियों की हाजिरी