नर्मदा घाट पर पूजा करने गई महिला का शव सहस्त्रधारा में मिला
मंडला। जिले के सहस्त्रधारा क्षेत्र में मंगलवार को नर्मदा नदी से एक महिला का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान शहर के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड निवासी सुशीला बाई यादव के रूप में हुई है, जो बीते कुछ दिनों से लापता थीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 जून की सुबह सुशीला बाई यादव प्रतिदिन की तरह नर्मदा नदी के वाल्मीकि घाट पर पूजा करने गई थीं। परिजनों के मुताबिक, वे रोजाना सुबह पूजा-पाठ के लिए घाट जाती थीं, लेकिन उस दिन दोपहर तक घर नहीं लौटीं। काफी देर तक कोई सुराग न मिलने पर परिवार ने अपने स्तर पर तलाश शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चलने पर कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
इसके बाद पुलिस ने स्थानीय होमगार्ड दल की मदद से घाटों और नदी के किनारों पर तलाश अभियान चलाया। कई दिनों तक प्रयास के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली। अंततः 1 जुलाई की सुबह सहस्त्रधारा क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने नर्मदा नदी में एक महिला का शव दिखाई देने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। शव की शिनाख्त सुशीला बाई यादव के रूप में हुई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा था या किसी साजिश के तहत महिला की मौत हुई है। कोतवाली थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। इधर, मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने किसी प्रकार की दुश्मनी या विवाद की संभावना से इनकार किया है।
फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल्स और अंतिम गतिविधियों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। पुलिस ने कहा है कि मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द सच सामने आ सके। इस घटना के बाद नर्मदा नदी के घाटों पर पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं में भी दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने घाटों की सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने की मांग प्रशासन से की है।

कर्नाटक कांग्रेस में मचे घमासान का पटाक्षेप, रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे के विवाद पर लगा पूर्णविराम
Gold-Silver Rate: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; जानें ताजा भाव
व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर
भारत ने डेब्यूटेंट मानव सुथार पर जताया भरोसा, अफगानिस्तान के खिलाफ मिला मौका
DA में 2% बढ़ोतरी का ऐलान! जुलाई से इन कर्मचारियों की सैलरी में होगा इजाफा
भाजपा नेता की हत्या के बाद पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, सात थानों के प्रभारियों पर गिरी गाज
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत
गहने गिरवी रख खेती को आधुनिक बनाया, अब सरकारी भुगतान का इंतजार
राजस्थान में प्री-मानसून की झमाझम बारिश, पिछले 5 साल से लगातार सामान्य से अधिक वर्षा का रिकॉर्ड
CM शिवकुमार का बड़ा आदेश, ऐप से दर्ज होगी कर्मचारियों की हाजिरी