Madhya pradesh : मध्य प्रदेश में मानसून की धमाकेदार एंट्री, 28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में जुलाई की शुरुआत भारी बारिश के साथ हुई है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. 4 जुलाई तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है.
मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में जुलाई की शुरुआत बारिश से हुई. महीने का पहला दिन यानी एक जुलाई गर्मी से राहत लेकर आया. प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी मानसून के साथ चक्रवात का प्रभाव राज्य में बारिश लेकर आ रहा है. मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में 4 जुलाई तक कई जिलों के लिए बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है.दक्षिणी राजस्थान और उससे सटे क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है. इसकी वजह से दक्षिणी राजस्थान से सटे इलाकों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश के आसार है. साथ ही उत्तर गुजरात और पूर्वी उत्तर प्रदेश से भी मानसूनी सिस्टम सक्रिय होकर मध्यप्रदेश की ओर बढ़ने के संकेत दे रहे हैं. इसकी वजह से प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार है.
प्रदेश के 28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 1 जुलाई को प्रदेश के 28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं कई अन्य क्षेत्रों में भी तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई है. प्रदेश के अशोकनगर, शिवपुरी, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जबकि श्योपुर, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, बैतूल, रायसेन, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, जबलपुर, मैहर, सतना, पन्ना, सीधी जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. तो वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में हल्की बारिश का संभावना है.
2 जुलाई को मध्य प्रदेश के इन जिलों के लिए अलर्ट
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में 2 जुलाई को 30 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है. तो वहीं नीमच, मंदसौर, सिवनी, मंडला, बालाघाट में बारिश की संभावना है. प्रदेश के भारी बारिश संभावित क्षेत्रों में श्योपुर, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, कटनी, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर जिले शामिल हैं.

एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का एक्शन: जैसलमेर में माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराई 100 करोड़ की बेशकीमती जमीन
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
बोलेरो में बना रखा था सीक्रेट चैंबर, 173 किलो डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार
गोंडी कलाकारों के लिए बड़ी सौगात, अमेज़न ई-कारीगर से मिलेगा नया बाजार