विकास का दर्दनाक सच: जोधपुर का औद्योगिक प्रदूषण निगल रहा बस्तियां, बालोतरा में लोग बेघर
बालोतरा: कल्याणपुर उपखंड क्षेत्र की अराबा दुदावता ग्राम पंचायत के अंतर्गत अराबा पुरोहितान, अराबा चौहान, अराबा नागणेचा, निंबाखेड़ा और डोली सहित आसपास के कई गांव इन दिनों जोधपुर की औद्योगिक इकाइयों से आ रहे रासायनिक अपशिष्ट पानी की चपेट में हैं।
बता दें कि प्रदूषित पानी का बहाव इतना तेज हो गया है कि यह अब रहवासी बस्तियों में घुसने लगा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार को ग्रामीणों को घर खाली करने के आदेश जारी किए हैं।
लोग खेतों और सरकारी भवनों में शिफ्ट
अराबा पुरोहितान के पूर्व सरपंच नरपत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि गांव के करीब 60 घरों में लगभग 280 लोग रहते हैं। अब गांव के तीनों ओर रासायनिक पानी भर गया है, जिससे बस्ती घिर गई है। प्रशासन की हिदायत पर ग्रामीण सरकारी स्कूलों, पंचायत भवनों और अपने खेतों में रहने को मजबूर हैं।
हालांकि, अचानक घर छोड़ने की स्थिति में ग्रामीणों के लिए भोजन, बर्तन, गैस सिलेंडर, बिस्तर जैसी जरूरी चीजें ले जाना कठिन हो रहा है। फिलहाल, अराबा चौहान गांव के 15 परिवारों को घर खाली कर अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है। अन्य प्रभावित गांवों से भी लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।
कई वर्षों से झेल रहे यह सजा
रालोपा नेता थान सिंह डोली ने बताया कि प्रदूषित काले पानी की समस्या ग्रामीणों के लिए नई नहीं है। बीते कुछ दिनों से बारिश के पानी के साथ ही इसका बहाव और असर इतना बढ़ गया है कि अब लोगों को अपने आशियाने छोड़ने पड़ रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन समस्या जस की तस बनी रही।
परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
कई घरों के आंगन तक पानी पहुंचने के बाद उन्हें दूसरी सुरक्षित जगह स्थानांतरित किया गया है। अब तक 11 परिवार खेतों में बने अपने कच्चे-पक्के मकानों में चले गए हैं, जबकि 3 परिवारों को प्रशासन की ओर से तय वैकल्पिक स्थानों पर रुकवाया गया है।
-सुशील कुमार यादव, कलेक्टर

एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का एक्शन: जैसलमेर में माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराई 100 करोड़ की बेशकीमती जमीन
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
बोलेरो में बना रखा था सीक्रेट चैंबर, 173 किलो डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार
गोंडी कलाकारों के लिए बड़ी सौगात, अमेज़न ई-कारीगर से मिलेगा नया बाजार